लाइव न्यूज़ :

होंडा एक्टिवा 5G स्कूटी का लिमिटेड एडिशन, ड्यूल टोन कलर उपलब्ध

By रजनीश | Updated: May 25, 2019 18:51 IST

आकर्षक ब्लैक रिम के साथ आने वाली इस एक्टिवा 5G स्कूटी  के लिमिटेड एडिशन के पावरट्रेन, सस्पेंशन और फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App

होंडा जल्द ही एक्टिवा 5G स्कूटी का लिमिटेड एडिशन लाने वाला है। इसका लिमिटेड एडिशन वर्जन दो अलग ड्यूल-टोन कलर के साथ आएगा। खबरों की माने तो कुछ सेलेक्टेड होंडा टू-व्हीलर डीलरशिप्स ने नए होंडा एक्टिवा 5G लिमिटेड वेरियंट की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इस लिमिटेड एडिशन स्कूटी की डिलीवरी जून 2019 के पहले हफ्ते से शुरू हो सकती है।

यह नई स्कूटी सिल्वर और ब्लैक या पर्ल व्हाइट और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगी। इस स्पेशल एडिशन वेरियंट में थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा कोई बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन वेरियंट के फ्रंट अपैरन और मडगार्ड में ग्राफिक्स मिलेंगे। साइड पैनल में भी ग्राहकों को पिन-स्ट्रिप जैसे ग्राफिक्स मिलेंगे। 

आकर्षक ब्लैक रिम के साथ आने वाली इस एक्टिवा 5G स्कूटी  के लिमिटेड एडिशन के पावरट्रेन, सस्पेंशन और फीचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। होंडा एक्टिवा 5G लिमिटेड एडिशन में 109.19cc का इंजन होगा। यह इंजन 7.85 bhp का पावर और 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही, इसमें V-मैटिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो नए वेरियंट के फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। जबकि इस स्कूटर के रियर में होंडा का कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) दिया गया है। होंडा एक्टिवा 5G ड्यूल-टोन एडिशन में एलईडी हेडलैंप, पोजिशन लैंप और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। 

एनालॉग काउंटर स्पीड को डिस्प्ले करता है, जबकि डिजिटल स्क्रीन घड़ी, ओडोमीटर और सर्विस ड्यू इंडीकेटर को डिस्प्ले करता है। 

टॅग्स :बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें