लाइव न्यूज़ :

ऐसा हुआ तो भारत में सस्ती हो जाएंगी टोयोटा कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2019 19:13 IST

टोयोटा की इनोवा और फॉर्चूनर भारत में पहले से काफी पसंद की जाने वाली कार हैं...

Open in App

मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारत में अब अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना रही है। ऐसा नहीं है कि टोयोटा की कारें भारत बिकती नही हैं बल्कि टोयोटा टॉप थ्री में अपनी जगह बनाने को बेताब है। इसके लिए वह कारों की कीमत कम करने पर विचार कर रही है।

इकनॉमिक टाइम्स अखबार के मुताबिक से टोयोटा किलोस्कर मोटर के नए एमडी मसाकाजू योशिमुरा की ने बताया कि टोयोटा भारत में इलेक्ट्रिक कारें लाने का विचार भी कर रही है लेकिन सेल्फ-चार्जिंग व्हीकल या हाइब्रिड व्हीकल प्रदूषण कम करने के लिए यहां कारगर समाधान हो सकते हैं। 

योशिमुरा ने कहा कि भारत का बाजार और कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा है। अलग-अलग राज्यों के टैक्स व नियम इसे कठिन बनाते हैं। प्रदेश, शहर और गांवों की जरूरत अलग-अलग हैं और हमें अपने ग्राहकों की जरूरतों को सावधानी से देखना और समझना होगा। 

उन्होंने कहा कि हम अपने प्रतिस्पर्धियों का बारीकी से आकलन करते हैं और कोशिश करते हैं कि उनसे कैसे निपटा जाए। टोयोटा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता भारतीय ग्राहकों की जरूरतों पर फोकस करना है। सुजुकी मोटर के साथ टोयोटा की पार्टनरशिप पर मसाकाजू योशिमुरा का कहना है मुझे उम्मीद है कि हमारी पार्टनरशिप हमें भारतीय मार्केट में पकड़ बनाने में सहायक होगी।  

उनका कहना है कि इससे हम उन लोगों को अपनी कारें बेच पाएंगे, जिन्होंने पहले कभी टोयोटा का अनुभव नहीं लिया होगा। योशिमुरा का कहना है कि छोटी कारों के लिए सुजुकी का कॉस्ट स्ट्रक्चर शानदार है।

टोयोटा की नजर भारत के 70 पर्सेंट मार्केट पर है जहां कारों की कीमत 10 लाख रुपये से कम है। अभी टोयोटा की जो कारें भारत में हैं उनकी कीमत 10लाख से काफी ज्यादा है ऐसे में उनका ध्यान लागत को कम करने पर है। 

इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक कार को लेकर टोयोटा की ईवी आने वाली है। हालांकि, यह भारत में नहीं बनी है। अगर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होता है, तो इसका उत्पादन भारत में भी होगा। टोयोटा सुजुकी के साथ मिलकर एक छोटी इलेक्ट्रिक कार की योजना भी बना रही है। योशिमुरा का कहना है कि भारत भविष्य में हमारे लिए दुनिया का टॉप तीन मार्केट बना सकता है। दूसरे देशों में भी मार्केट बढ़ रहा है, लेकिन लॉयलिटी के मामले में भारत में हमारे पास बहुत ज्यादा लॉयल कस्टमर्स हैं।

टॅग्स :टोयोटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें