लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने बंद किया इनोवा क्रिस्टा का ये दमदार मॉडल, जानें क्या थी खासियत

By रजनीश | Updated: April 9, 2020 18:43 IST

टोयोटा सेल्स एंड सर्विस के सीनियर प्रेसीडेंट नवीन सोनी ने कहा कि 2.4 लीटर वाले छोटे डीजल इंजन की डिमांड ज्यादा है इसलिए कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा को 2.4 लीटर वाले डीजल इंजन के साथ ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक इनोवा क्रिस्टा 2.8 लीटर और 2.4 लीटर वाले दो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती थी।बीएस4 के मुकाबले बीएस6 इनोवा की कीमत थोड़ा ज्यादा बढ़ गई है।

टोयोटा की मशहूर एमपीवी इनोवा का बीएस6 वर्जन कंपनी ने साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया था। हालांकि इनोवा के इस बीएस6 मॉडल से 2.8 लीटर वाला डीजल इंजन गायब था। टोयोटा का यह इंजन उन लोगों को काफी ज्यादा पसंद था जो ज्यादा पावर पसंद करने वाले थे। 

बीएस6 एमिशन के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा को अपग्रेड करने के लिए कंपनी इसको सिर्फ एक ही डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया था और अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया कि वह 2.8 लीटर वाले डीजल इंजन के साथ कार को नहीं लॉन्च करेगी।

ऑटोकार के मुताबिक टोयोटा सेल्स एंड सर्विस के सीनियर प्रेसीडेंट नवीन सोनी ने कहा कि 2.4 लीटर वाले छोटे डीजल इंजन की डिमांड ज्यादा है इसलिए कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा को 2.4 लीटर वाले डीजल इंजन के साथ ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

अभी तक यह कार 2.8 लीटर और 2.4 लीटर वाले दो डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आती थी। 2.4 लीटर वाले डीजल इंजन को बीएस6 एमिशन के मुताबिक अपग्रेड 2.8 लीटर वाले डीजल इंजन के मुकाबले आसान है। 

2.4 लीटर डीजल इंजन के साथ आने वाली इनोवा क्रिस्टा 5 स्पीड मैन्युअल औऱ 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। हालांकि बीएस4 के मुकाबले बीएस6 इनोवा की कीमत थोड़ा ज्यादा बढ़ गई है। नई इनोवा की कीमत में लगभग 31 हजार से 63 हजार रुपये के बीच बढ़त हुई है।

टॅग्स :टोयोटा इनोवा क्रिस्टाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें