लाइव न्यूज़ :

तो अब आएगी टोयोटा की विटारा ब्रेजा, जानें फीचर और लॉन्च डेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 16:03 IST

हाल के दिनों में कई कंपनियों ने आपस में हाथ मिलाया है और एक दूसरे के मार्केट और तकनीकि का इस्तेमाल कर कार लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति और टोयोटा के ज्वाइंट वेंचर के तहत ही टोयोटा की ग्लैंजा लॉन्च की गई थी, जो कि काफी हद तक मारुति के बलेनो की तरह है। हाल ही में फोर्ड और महिंद्रा ने भी हाथ मिलाया है।

टोयोटा ने मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप में अपनी पहली कार ग्लैंजा लॉन्च किया था। ग्लैंजा काफी हद तक मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो की तरह है। कह सकते हैं कि बलेनों में थोड़ा बहुत कॉस्मेटिक बदलाव कर उसमें टोयोटा की बैजिंग कर ग्लैंजा नाम से लॉन्च कर दिया गया। देखने से साफ पता लग जाता है कि टोयोटा के बैज और फ्रंट ग्रिल को छोड़कर दोनों कारों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है।

ग्लैंजा में 1.2 लीटर ड्युअल जेट माइल्ड हाइब्रिड K12 पेट्रोल इंजन दिया गया है। खास बात यह कि ग्लैंजा BS-6 एमिशन के अनुरूप भी है। इस कार का एक नॉन माइल्ड हाइब्रिट इंजन वाला वर्जन भी है। 

सूत्रों के मुताबिक ग्लैंजा के बाद अब विटारा ब्रेजा दूसरा मॉडल होगा जो टोयोटा और मारुति के पार्टनरशिप के तहत लॉन्च की जाएगी। सब कॉम्पैक्ट 5 सीटर एसयूवी विटारा ब्रेजा के पेट्रोल वर्जन को जल्द ही 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी कह सकते हैं कि यह मारुति की ब्रेजा का फेसलिफ्ट वर्जन होगा।

प्रीमियर इंडियन मोटरिंग एग्जिबिशन 7 फरवरी से 12 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगा। यह कार मार्च 2020 से बेची जा सकती है। इसका पेट्रोल वर्जन 1.5 लीटर फोर सिलिंडर K15B माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।मारुति वाली ब्रेजा में 1.3 लीटर फोर सिलिंडर DDiS 200 डीजल इंजन के साथ आती है। कंपनी की योजना अब इस डीजल इंजन को BS-6 में अपग्रेड करने की नहीं है यही वजह है कि अब कंपनी इसका पेट्रोल वर्जन लाने की तैयारी में है।   

टॅग्स :टोयोटामारुति सुजुकीएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें