लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की चिंता खत्म, भारतीय बाजार में दौड़ती दिखेंगी ये 5 धांसू इलेक्ट्रिक कारें

By रजनीश | Updated: May 14, 2020 11:38 IST

देशभर में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की चर्चा काफी तेज हो गई थी। हालांकि कोरोना के चलते होने वाले लॉकडाउन में वाहन निर्माता कंपनियों को अपने प्लांट बंद करने पड़े, जो कि थोड़ी ढ़ील के बाद अब दोबारा खुलने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा भी अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। ह्युंडई भी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है। ह्यूंदै की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज पर 200-300 किलोमीटर की रेंज देगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को दुनिया भर में बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में भी कुछ कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कारें अभी अपने शुरुआती दौर में हैं तो इनकी कीमत काफी ज्यादा है। हालांकि कई कंपनियां अब बजट रेंज की कार बनाने पर काफी तेजी से काम कर रही हैं। आपको बताते हैं आने वाले समय में कौन-कौन सी इलेक्ट्रिक कार बाजार में आने की तैयारी में हैं...

टाटा अल्ट्रॉज ईवी-​Tata Altroz EVटाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज का इलेक्ट्रिक मॉडल अल्ट्रॉज ईवी अगले साल लॉन्च कर सकती है। अल्ट्रॉज के इलेक्ट्रिक मॉडल को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। हालांकि अभी इस इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन डीटेल का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि यह कार टाटा के जिपट्रॉन पावरट्रेन के साथ आएगी, जिसमें एक परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर और लिथियम आयन बैटरी पैक शामिल है। यह कार 250-300 किलोमीटर रेंज के साथ आएगी।

मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी-​Maruti Suzuki WagonR EVमारुति सुजुकी की हैचबैक कार वैगनआर के ईवी वर्जन की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। यह कार अगले साल तक लॉन्च की जा सकती है। मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार में स्टैंडर्ड एसी और डीसी फास्ट चार्जिंग, दोनों तरह के चार्जिंग फीचर दिए जाने की उम्मीद है। 

इसकी बैटरी को रेग्युलर पावर सॉकेट के जरिए करीब 7 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है जबकि फास्ट चार्जर से 1 घंटे में 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वैगनआर ईवी 150 किलोमीटर रेंज के साथ आ सकती है।

​महिंद्रा एक्सयूवी 300- Mahindra XUV300 EVमहिंद्रा भी अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। 

यह कंपनी का पहला मॉडल होगा, जिसे मेड-इन-इंडिया MESMA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस कार को दो तरह के बैटरी ऑप्शन- 40kWh और 60kWh के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 40kWh बैटरी वाला वेरियंट फुल चार्ज पर करीब 370 किलोमीटर और 60kWh वाला वेरियंट 450 किलोमीटर रेंज के साथ आएगा।

​रेनॉ जोई ईवी- Renault Zoe EVरेनॉ की जोई ईवी कार भारतीय बाजार में 2020 के अतंत और साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। इस कार की भी टेस्टिंग जारी है। यह इलेक्ट्रिक कार 90bhp पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर और 41kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। यह कार करीब 300-350 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च की जा सकती है। फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 1 घंटा 10 मिनट में 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।

​ह्युंडई-Hyundai ह्युंडई भी इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी में है। ह्यूंदै की आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्ज पर 200-300 किलोमीटर की रेंज देगी। मार्केट में इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन ईवी से होगी।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें