लाइव न्यूज़ :

ये हैं टॉप 5 मिड-साइज ऑटोमेटिक हैचबैक, जानें इनकी खासियत और कीमत

By सुवासित दत्त | Published: January 01, 2018 2:57 PM

भारत में ऑटोमेटिक कारों का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप कोई नई ऑटोमेटिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ज़रूरी है।

Open in App

भारत में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की दिक्कत की वजह से ज्यादातर लोगों की कोशिश होती है कि एक मिड-साइज हैचबैक कार खरीदी जाए। इसके अलावा लोग इन दिनों ऑटोमेटिक कारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं उन टॉप 5 मिड-साइज ऑटोमेटिक कारों के बारे में जो आपकी पहली पसंद बन सकती है।

1. Hyundai Grand i10

Hyundai Grand i10 एक हिट प्रोडक्ट है। इस कार को काफी पसंद किया जाता है। इसी साल कंपनी ने Hyundai Grand i10 के फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था जिसमें कई सुधार किए गए थे। साथ ही इस कार को अत्याधुनिक फीचर्स से भी लैस किया गया था जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। Hyundai Grand i10 4-स्पीड ऑटोमेटिक ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

Hyundai Grand i10 ऑटोमेटिक की कीमत-1.2 Kappa Dual VTVT 4-स्पीड ऑटोमेटिक  Magna  - 5.99 लाख रुपये1.2 Kappa Dual VTVT 4-स्पीड ऑटोमेटिक Sportz(O) - 6.86 लाख रुपये

2. Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis को भी इसी साल लॉन्च किया गया है। इस कार की डिजाइन शायद सबको पसंद ना आए लेकिन, इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि ये एक सिटी फ्रंडली कार है। Maruti Suzuki Ignis में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो काफी अच्छा है। इस इंजन के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। कार की माइलेज भी बेहतरीन है।

Maruti Suzuki Ignis ऑटोमेटिक की कीमत:Delta (ऑटोमेटिक) पेट्रोल - 5.72 लाख रुपयेZeta (ऑटोमेटिक) पेट्रोल   -  6.17 लाख रुपयेAlpha (ऑटोमेटिक) पेट्रोल  -  7.01 लाख रुपये

3. Honda Brio

Honda Brio एक बेहतरीन सिटी कार है। Honda Brio में एक छोटी कार है और ये ड्राइव में आसान है। Honda Brio के साथ 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। पिछले साल Honda Brio के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया गया था।

Honda Brio ऑटोमेटिक की कीमत -VX ऑटोमेटिक पेट्रोल - 6.74 लाख रुपये

4. Ford Figo

Ford Figo अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। कार में लगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 112 बीएचपी का पावर देता है। इस इंजन को डुअल-क्लच गियरबॉक्स से लैस किया गया है। हालांकि, कार के ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा है।

                                                                                  Ford Figo ऑटोमेटिक की कीमत:Titanium 1.5 Ti-VCT ऑटोमेटिक  - 7.80 लाख रुपये

5. Nissan Micra

Nissan Micra ऑटोमेटिक में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 77 बीएचपी का पावर देता है। Nissan Micra के फेसलिफ्ट मॉडल को भी इसी साल बाज़ार में उतारा गया था। लेकिन, अपने मुकाबले की कारों के सामने Nissan Micra थोड़ी कमजोर नज़र आती है।

Nissan Micra ऑटोमेटिक की कीमत:XL CVT ऑटोमेटिक                                            5.99 लाख रुपयेXV CVT ऑटोमेटिक                                           6.99 लाख रुपये

टॅग्स :कारऑटोमेटिक कारह्युंडई ग्रैंड आई10मारुति सुजुकी इग्निसहोंडा ब्रियोफोर्ड फीगोनिसान माइक्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअहमदाबाद: पार्किंग के समय ड्राइवर का ध्यान हटा, कार की चपेट में आने से मासूम की गई जान

भारतभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को पुलिस ने खोज निकाला, 2 को लिया हिरासत में

कारोबारनई कारों को लेकर जल्द होगा इंतजार खत्म, अंतरिम बजट 2024 के बाद फरवरी में ये होगी लॉन्च

कारोबारहुंडई ने लॉन्च किया क्रेटा का नया वर्जन 'फेसलिफ्ट', कंपनी ने शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये रखी

कारोबारNew Maruti Swift: नई मारुति स्विफ्ट, 35 से 40 kmpl का माइलेज, 2024 में होगी लॉन्च, जानिए क्या है खास

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें