लाइव न्यूज़ :

देश भर के लोग इस कार को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, टॉप 5 में हैं मारुति की ये कारें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2020 19:32 IST

टॉप 10 कारों की लिस्ट महीने भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के हिसाब से बनती है। कई बार ये लिस्ट कारों के अलग-अलग सेगमेंट, टॉप 10 SUV, टॉप 10 MPV के आधार पर भी बनती है।

Open in App
ठळक मुद्देनई कार निर्माता कंपनी किआ सेल्टॉस भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रही। टॉप 10 की लिस्ट में मारुति की एक और कार विटारा ब्रेजा ने अपनी जगह बनाई जो कि 8वें नंबर पर रही।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर (Dzire) देश की सबसे पॉप्युलर कार बनकर उभरी है। टॉप 10 कारों की लिस्ट में यह पहले नंबर पर है। जनवरी 2020 में डिजायर की 22,406 गाड़ियां बिकी हैं। जबकि पिछले साल जनवरी 2019 में इस कार की 19,073 कारें बिकी थीं। तब यह कार दूसरे नंबर पर थी। हर बार की तरह इस बार भी हम आपको जनवरी 2020 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में बता रहे हैं। 

1नंबरटॉप 10 कारों की लिस्ट में डिजायर पहले नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर भी मारुति की ही हैचबैक कार बलेनो रही। मारुति स्विफ्ट तीसरे नंबर पर और चौथे पर रही ऑल्टो। हालांकि ऑल्टो की स्थिति थोड़ी घटी है क्योंकि साल 2019 के जनवरी में ऑल्टो टॉप की लिस्ट में पहले नंबर पर थी।इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मारुति की ही वैगन आर कार रही। देखें तो टॉप 10 की लिस्ट में टॉप 5 पर मारुति की कार कब्जा जमाने में सफल रही हैं। 

Kia की सफलता-नई कार निर्माता कंपनी किआ सेल्टॉस भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल रही। लिस्ट में यह कार छठे नंबर पर रही। मारुति की ईको इस लिस्ट में 7वें नंबर पर रही।

टॉप 10 की लिस्ट में मारुति की एक और कार विटारा ब्रेजा ने अपनी जगह बनाई जो कि 8वें नंबर पर रही।  इस तरह टॉप 10 में मारुति की कुल 7 कारें शामिल रहीं।

ह्युंडईटॉप 10 कारों की लिस्ट में जगह बनाने में ह्युंडई की भी दो कार शामिल रहीं। ह्युंडई की ग्रैंड i10 टॉप 10 में 9वें नंबर रही। ह्युंडई की ही Elite i20 10वें नंबर पर रही।  

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्समारुति सुजुकीमारुति सुजुकी बलेनोमारुति सुजुकी डिजायर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें