लाइव न्यूज़ :

सबको पछाड़ यह सस्ती बाइक बनी नंबर-1, देखें टॉप 10 की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 13:43 IST

बाइक खरीदते समय लोग सही बाइक के चुनाव को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। तो आप इस टॉप 10 बाइक के लिस्ट से अपने लिए आसानी से बाइक का चुनाव कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवीएस कंपनी मोपेड सेगमेंट में पिछले कई सालों से अकेले राज कर रही है।बेहतर माइलेज के नाम पर प्रोजेक्ट की जाने वाली बजाज की प्लैटिना की बिक्री ईयर ऑन ईयर (YoY) हिसाब से नकारात्मक रही।

ऑटो सेक्टर में मंदी का असर लोगों के रोजगार के साथ ही दो-पहिया, चार-पहिया वाहनों की डिमांड पर भी देखने को मिला। हालांकि इस मंदी के दौर में वाहनों की बिक्री कम जरूर हुई है लेकिन ऐसा नहीं है कि बिक्री बंद हुई है। फिर भी जितने वाहनों की बिक्री हुई हम उनमें से आपको बिक्री के मामले सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों के बारे में बताते हैं..

नवंबर 2019 में बिक्री के मामले में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर बिक्री के मामले में टॉप पर है। इस महीने में स्प्लेंडर की कुल 2,23,289 यूनिट बिकीं। दूसरे नंबर पर रही होंडा की एक्टिवा जिसकी कुल 2,12,164 यूनिट बिकीं। 

हीरो की ही HF डीलक्स 1,59, 544 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। जापानी कंपनी होंडा की बाइक सीबी शाइन चौथे नंबर पर रही वहीं बजाज पल्सर 75,144 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें नंबर रही।

टीवीएस कंपनी मोपेड सेगमेंट में पिछले कई सालों से अकेले राज कर रही है। नवंबर 2019 में भी टीवीएस XL 100 की 57,550 यूनिट की बिक्री हुई और मोपेड कैटेगरी की यह बाइक बिक्री के आंकड़ों के हिसाब से 6वें नंबर पर भी रही।

वहीं बेहतर माइलेज के नाम पर प्रोजेक्ट की जाने वाली बजाज की प्लैटिना की बिक्री ईयर ऑन ईयर (YoY) हिसाब से नकारात्मक रही। जहां साल 2018 के नवंबर में इसकी 69,579 यूनिट बिकीं वहीं नवंबर 2019 में इसकी 53,015 यूनिट ही बिकीं।

क्रम संख्याकंपनी - वाहन का नामबिक्री (नवंबर-2019)
1हीरो - स्प्लेंडर2,23,289
2होंडा - एक्टिवा2,12,164
3हीरो - HF डीलक्स1,59,544
4होंडा - सीबी शाइन75,144
5बजाज - पल्सर68,268
6टीवीएस - XL 10057,550
7बजाज - प्लैटिना53,015
8सुजुकी - एक्सेस 12549,128
9बजाज CT 10044,808
10हीरो - ग्लैमर43,370
टॅग्स :बाइकहीरो ग्लैमरबजाजटीवीएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें