लाइव न्यूज़ :

फास्टैग लगवाने का आज है आखिरी मौका, नहीं तो कल से देना होगा दोगुना टोल टैक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 17:02 IST

फास्टैग (FASTags) एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है। RFID टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड यह फास्टैग लगी गाड़ी जैसे ही टोल से गुजरती है तो रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नॉलॉजी की मदद से फास्टैग स्कैन हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देफास्टैग की बिक्री बैंक और पेट्रोल पंप भी करते हैं। टोल प्लाजा और ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। फास्टैग को रिचार्ज कराना होगा और इसमें कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1 लाख रुपये तक रख सकते हैं।

आज रात 12 बजे के बाद से फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। अगर अभी भी आपने अपने वाहन में फास्टैग नहीं लगवाया है तो एक बात का आपको खासतौर पर ध्यान रखना होगा। फास्टैग नहीं लगवाए हैं फिर भी काम चल जाएगा लेकिन यदि आप बिना फास्टैग लगी हुई गाड़ी लेकर फास्टैग वाली लेन में घुस जाएंगे तब आपको दोगुना जुर्माना देना होगा।

दरअसल अधिकतर टोल को फास्टैग से लैस कर दिया गया है जहां आपको रुककर टोल पर्ची लेने की जरूरत नहीं होगी। आपकी कार के चलते-चलते टोल कट जाएगा। लेकिन यदि आपकी कार में फास्टैग नहीं लगा है और आप कार लेकर फास्टैग वाली लाइन में घुस गए तो वहां के स्टाफ और आपके पीछे लगी गाड़ियों को परेशानी होगी। क्योंकि उन्हें आपके चलते रुकना होगा और मैन्युअल तरीके टोल चार्ज वसूलना पड़ेगा।

ध्यान रखें कि सभी टोल बूथों पर कई लेन होती हैं जिसमें से सिर्फ एक लेन को छोड़कर बाकी लेन फास्टैग के हिसाब से अपग्रेड कर दी गई हैं। ऐसे में ध्यान रखें यदि आपकी कार में फास्टैग नहीं है तो अपनी ही लेन में रहें नहीं तो दोगुना चार्ज देना होगा।

फास्टैग (FASTags) एक ऐसा डिवाइस होता है जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर लगा दिया जाता है। RFID टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड यह फास्टैग लगी गाड़ी जैसे ही टोल से गुजरती है तो रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नॉलॉजी की मदद से फास्टैग स्कैन हो जाता है। स्कैन होते ही आपके बैंक खाते या फिर अन्य UPI आधारित गूगल पे, पेटीएम, भीम एप से पैसे कट जाते हैं। ऐसे में आपको लंबी लाइन में लगकर मैन्युअल तरीके से पैसे देकर टोकन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

टॅग्स :फास्टैगनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें