लाइव न्यूज़ :

चेकिंग के दौरान पुलिस निकाल ले आपके वाहन की चाबी, पकड़े आपका हाथ तो डरने की जगह करें ये आसान उपाय

By रजनीश | Updated: March 2, 2020 13:33 IST

दरअसल कई बार आपने खबरों में पढ़ा होगा या सामने से देखा होगा कि पुलिसकर्मी या ट्रैफिक पुलिस लोगों के साथ जोर जबरदस्ती से पेश आते हैं। कई बार पुलिक वाले चलती गाड़ी से चाबी निकाल लेते हैं या फिर सड़क पर रोक कर धमकाते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस चलती गाड़ी से चाबी नहीं निकाल सकती। दूसरे गाड़ी को रोकने के लिए चलते वाहन से चालक का हाथ नहीं पकड़ सकती। ट्रैफिक नियमों का पालन करना आपके और आपके साथ सड़क पर चल रहे बाकी अन्य लोगों के जीवन के लिए भी बेहतर है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पूरी कड़ाई से पालन करें।

कुछ महीनों पहले ट्रैफिक नियमों को लेकर काफी शोर था और इसके पीछे बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर बढ़ाया जाने वाला जुर्माना था। ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद लोगों में थोड़ा डर आ जाता है और कई बार पुलिस चालान काटने के अलावा भी लोगों के साथ कुछ ऐसा व्यवहार करती है जो करना उनका अधिकार नहीं होता। लेकिन ट्रैफिक नियम तोड़े जाने के डर और पुलिस के नाम पर लोग बोलने से डरते हैं। तो हम आपको कुछ ऐसे नियमों की जानकारी देते हैं जो पुलिस आपके साथ कई बार करती है लेकिन ऐसा करना उनका अधिकार नहीं होता। 

दरअसल कई बार आपने खबरों में पढ़ा होगा या सामने से देखा होगा कि पुलिसकर्मी या ट्रैफिक पुलिस लोगों के साथ जोर जबरदस्ती से पेश आते हैं। कई बार पुलिक वाले चलती गाड़ी से चाबी निकाल लेते हैं या फिर सड़क पर रोक कर धमकाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं कि क्या चलती गाड़ी से पुलिस चाबी निकाल सकती है या नहीं और ऐसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं..

ये नहीं कर सकती पुलिसपुलिस चलती गाड़ी से चाबी नहीं निकाल सकती। दूसरे गाड़ी को रोकने के लिए चलते वाहन से चालक का हाथ नहीं पकड़ सकती। इसके अलावा पुलिस चार पहिया गाड़ी के सामने अचानक से बैरीकेड्स नहीं लगा सकती।

आपके अधिकारऊपर बताई गई कोई भी हरकत पुलिस आपके साथ करती है तो आपको सहने, डरने या चुप रहने की जरुरत नहीं है। आप अपने साथ हुए इस तरह के व्यवहार की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आप पुलिस या ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप अपने साथ होने वाले इस बर्ताव की लिखित शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आपके शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित विभाग पुलिस या ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई कर सकते हैं।

जरूरी बातवाहन चेकिंग के दौरान किसी भी जगह पर अगर आपको सब इंस्पेक्टर से नीचे स्तर का कर्मी चालान काटते दिखे, तो इसकी भी शिकायत कर सकते हैं। दरअसल सब इंस्पेक्टर स्तर के नीचे आने वाले किसी भी सुरक्षाकर्मी को चालान काटने का अधिकार नहीं है। किसी भी व्यक्ति का चालान काटने का अधिकार ट्रैफिक पुलिस के अलावा केवल सब इंस्पेक्टर या फिर इससे ऊपर के अधिकारी के पास होता है।

ट्रैफिक नियमों का करें पालनट्रैफिक नियमों का पालन करना आपके और आपके साथ सड़क पर चल रहे बाकी अन्य लोगों के जीवन के लिए भी बेहतर है। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पूरी कड़ाई से पालन करें। जब आप ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं होगी। फिर भी यदि कोई पुलिसकर्मी आपसे गलत बर्ताव करे तो आपको वहां चालान भरने की जरुरत नहीं है। 

क्या करेंअपने साथ हुए इस बुरे बर्ताव और चालान के खिलाफ आप कोर्ट जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ट्रैफिक चालान को लेकर चलने वाली कोर्ट में मामले का निपटारा एक ही दिन में हो जाता है। ऐसे में आपको न तो डरने की जरुरत और न ही पुलिसकर्मियों द्वारा किए जाने बुरे बर्ताव को सहने की जरूरत है। 

टॅग्स :ट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें