लाइव न्यूज़ :

मिनी कंट्रीमैन कार का अपडेट मॉडल आया सामने, जानें क्या हैं इस 'महंगी' कार की खूबियां

By रजनीश | Updated: June 1, 2020 17:04 IST

अपने शानदार लुक और परफॉर्मेंस के लिए पहचानी वाली कार मिनी कंट्रीमैन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया गया है। कार में इंजन तो पुराना वाला ही देखने को मिलेगा लेकिन..

Open in App
ठळक मुद्देनई मिनी कंट्रीमैन एस में मौजूदा मॉडल की तरह 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। कार के 4 व्हील ड्राइव (4WD) वेरिएंट्स में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 

अपने कूपर लुक के लिए पहचानी वाली मिनी (Mini) कंपनी की कार कंट्रीमैन (Countryman) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसलिए कंपनी ने साल 2020 में इसके मौजूदा लुक को अपडेटेड और फ्रेश लुक देने के लिए अपडेट किया है। 

कार के बाहरी लुक में हुए बदलावों की बात करें तो इनमें डीआरएल के साथ नए डिजाइन के एलईडी हेडलैम्प्स, नए पियानो ब्लैक ग्रिल, एयर डैम पर पियानो ब्लैक ट्रीटमेंट, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स के साथ ही कई अन्य हिस्सों को अपग्रेड किया गया है। 

फिलहाल कंट्रीमैन कार के नए वर्जन को अमेरिकी बाजार में प्रदर्शित किया गया है। भारत में इस कार को लॉन्च किए जाने की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। अमेरिका में पेश होने वाला मिनी का फेसलिफ्ट मॉडल पहले की तुलना में कई मायनों में पुराने मॉडल के मुकाबले में काफी खास है।

इंटीरियरमिनी कंट्रीमैन के इंटीरियर की बात करें तो इसमें नया 5.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को ही मिनी जॉन कूपर वर्क्स (Mini John Cooper Works) (मिनी जॉन कूपर वर्क्स) और ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई (Mini Cooper SE) में देखा जा चुका है।

इस कार के केबिन का डिजाइन आपको पुराने वाले मॉडल की तरह ही देखने को मिलेगा। इस कार के साथ कंपनी आपको ऑल-ब्लैक केबिन का ऑप्शन भी प्रदान करती है। ऑल-ब्लैक केबिन लुक के साथ आने वाली कार बेहतरीन स्पोर्टी लुक प्रदान करती है।

 वैरिएंट/इंजननई मिनी कंट्रीमैन एस में मौजूदा मॉडल की तरह 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 186 bhp की पावर जेनरेट करता है। कार के 4 व्हील ड्राइव (4WD) वेरिएंट्स में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। 

बाकी मॉडल्स में 7 स्पीड ड्युअल क्लच गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। स्टैंडर्ड मिलने का मतलब की ये फीचर कार के सबसे लोअर वैरिएंट में भी मिलते हैं। SE कंट्रीमैनमिनी कूपर एसई कंट्रीमैन में 1.5 लीटर, 3 सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। इस मॉडल में एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 7.6 kWh वाली लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 27 किलोमीटर का रेंज प्रदान करती है।  इस कार की कीमत 38 से 40 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

टॅग्स :मिनी कंट्रीमैनकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें