लाइव न्यूज़ :

शख्स ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए कचरे को किया साफ, गिफ्ट में मिली ये 'महंगी' कार

By रजनीश | Updated: June 8, 2020 13:16 IST

अमेरिका में एक काले व्यक्ति की गर्दन पर वहां के एक पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने को लगभग 8 मिनट तक कसकर रखा जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देएंटोनियों की उम्र महज 18 साल है और वो अभी हाई स्कूल में पढ़ाई करते हैं। एंटोनियो को एहसास हुआ कि लोग उसी रास्ते से अपने काम पर जाएंगे। यही सोचकर एंटोनियो ने कूड़े को खुद से ही साफ कर दिया।

अमेरिका में एक काले व्यक्ति की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से बोर्ड, पैम्फलेट लेकर सड़कों पर हैं। इसी बीच एक शख्स ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान होने वाले कचरे को साफ कर चर्चा में है। 

विरोध करने वाले लोग प्रदर्शन के बाद घर चले जाते हैं लेकिन प्रदर्शन वाली जगह पर उन लोगों के जाने के बाद काफी कचरा होता है। इसे देखते हुए एंटोनियो नाम के एक शख्स ने वहां का सारा कचरा साफ किया है।

फॉक्स 8 की खबर के मुताबिक एंटोनियो ने न्यूयॉर्क में सुबह के 2 बजे से लेकर लगातार 10 घंटे तक कचरा साफ करने का काम किया।

बाद में जब पड़ोसी और इलाके के अन्य लोग कचरे को साफ करने आए तो उन्हें पता चला कि एंटोनियो उसे पहले से ही काफी हद तक साफ कर चुका है।

एंटोनियों की उम्र महज 18 साल है और वो अभी हाई स्कूल में पढ़ाई करते हैं। सीएनएन से बातचीत में उन्होंने बताया कि न्यूज में उन्होंने देखा कि बेली एवेन्यू, बफैलो में काफी ज्यादा कूड़ा इकट्ठा हो गया है।

एंटोनियो को एहसास हुआ कि लोग उसी रास्ते से अपने काम पर जाएंगे। यही सोचकर एंटोनियो ने कूड़े को खुद से ही साफ कर दिया।

मैट ब्लॉक नाम के एक शख्स को जब एंटोनियो के काम के बारे में पता चला तो उन्होंने एंटोनियो को 2004 मॉडल की मस्टैंग कनवर्टिबल कार गिफ्ट कर दिया। इस कार को ब्लॉक कभी-कभी इस्तेमाल करते थे।

एंटोनियो को गिफ्ट में यह कार मिलने से उन्हें मां की याद आ गई क्योंकि उनकी मां भी लाल रंग की मस्टैंग कार चलाती थीं। हालांकि एंटोनियो की मां साल 2018 में गुजर गईं।

एक लोकल बिजनेसमैन बॉब ने एंटोनियो की कार का इंश्योरेंस भी बढ़वा दिया। वहां के एक कॉलेज Medaille College ने एंटोनियो को फ्री स्कॉलरशिप भी प्रदान किया है। एंटोनियो ने कहा कि शहर में काफी अच्छे लोग भी हैं जो एक दूसरे की मदद करते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें