लाइव न्यूज़ :

आ रही है नई टाटा टिगोर, देखने को मिलेंगे ये बड़े बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 12:44 IST

अभी चल रही टिगोर में दिये जा रहे इंजन को टाटा BS-6 में अपग्रेड नहीं करना चाहती है इसलिये टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी नेक्सॉन वाला इंजन देने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देटिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल का फ्रंट लुक टाटा के हैरियर और अल्ट्रॉज से मिलता जुलता है।इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पूरी तरह से डिजिटल किया जा सकता है।

टाटा मोटर्स अपनी सब कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। टाटा ने यह कार साल 2017 में लॉन्च की थी। हालांकि यह कार अपनी कैटेगरी की अन्य कारों डिजायर, अमेज  और एक्सेंट जितना लोकप्रिय नहीं हो पाई फिर भी अपने सेगमेंट वाली कारों में बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही।

अब इसकी बिक्री में गिरावट आने लगी है जिसके चलते कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है जिससे कि टिगोर की बिक्री बढ़ सके। हाल ही टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। लीक तस्वीरों को देखने से लगता है कि कार के फ्रंट में कई बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किये गये हैं। 

टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल का फ्रंट लुक टाटा के हैरियर और अल्ट्रॉज से मिलता जुलता है। हैरियर के बारे में कहा जाता है कि वह टाटा के इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज के साथ आने वाली कार है।

नई टिगोर में पीछे की तरफ भी हल्का बदलाव किया जा सकता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पूरी तरह से डिजिटल किया जा सकता है। फेसलिफ्ट टिगोर में नेक्सॉन वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित है। क्योंकि पुरानी टिगोर में दिये जाने वाले 1.0 लीटर वाले डीजल इंजन को कंपनी BS-6 में अपग्रेड नहीं करेगी।

टॅग्स :टाटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें