लाइव न्यूज़ :

पुलिस इस्तेमाल करती है ये टॉप 10 कार, आप खुद के लिए भी खरीद सकते हैं ये 5 गाड़ियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 12:42 IST

देशभर के अलग-अलग राज्यों के पुलिस बल द्वारा वहां की क्षेत्रीय स्थिति और जरूरत के अनुसार अलग-अलग कंपनियों की कारें इस्तेमाल में लाई जाती है लेकिन इनमें से भी कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी समय में मारुति सुजुकी की जिप्सी पुलिस बलों की लोकप्रिय कार हुआ करती थी।इसके अलावा पुलिस बलों ने जीप को काफी लंबे समय तक इस्तेमाल किया।फिलहाल सुरक्षा और अन्य कारणों से कंपनी ने जिप्सी का उत्पादन बंद कर दिया है।

भारत देश की आजादी के बाद लंबे समय देश भर के पुलिस बलों ने अपने आधिकारिक सवारी के रूप में पुराने मॉडल की जीप का इस्तेमाल ही किया। हालांकि, अब ऐसा नहीं है क्योंकि देश भर के अलग-अलग राज्यों के पुलिस बलों ने अपने बेड़े में नए और आधुनिक वाहन शामिल कर लिये हैं। इनमें एसयूवी से लेकर एमपीवी कैटेगरी तक की कार तक शामिल हैं। ये वाहन स्पेशल किट और उपकरणों से लैस होते हैं। तो आपको बताते हैं कि देश भर में किस राज्य की पुलिस कौन से वाहन का इस्तेमाल करती है..

Toyota Innovaटोयोटा की इनोवा कार एक ऐसी मल्टी पर्पज कार है जिसे कई राज्यों के पुलिस बलों द्वारा प्रयोग में लाया जाता है। इनोवा एक विश्वसनीय कार होने के साथ ही आरामदायक भी है और इसमें 7 लोगों के आने जाने की सुविधा है। इस कार को पुलिस बलों द्वारा पेट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इनोवा को दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, आंध्र प्रदेश पुलिस और तमिलनाडु पुलिस इस्तेमाल करती है।

Maruti Gypsyमारुति सुजुकी की जिप्सी को अब कई पुलिस बलों ने प्रयोग करना बंद कर दिया है। सुरक्षा फीचर और अन्य कारणों से कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय कार को बनाना भी बंद कर दिया है लेकिन पुलिस विभाग द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली यह पॉपुलर कारों में से एक है। दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस अभी भी इस एसयूवी कार का इस्तेमाल करते हैं।

Maruti Ertigaमारुति सुजुकी की अर्टिगा दूसरी बेस्ट एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) है। पहले नंबर पर टोयोटा की इनोवा है। अर्टिगा भले ही इनोवा से छोटी है लेकिन यह शानदार इंटीरियर और स्पेस के साथ 7 लोगों को बैठने की जगह के साथ आती है। शहर के भारी ट्रैफिक में यह इनोवा से बेहतर है। अर्टिगा को फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस, हरियाणा पुलिस, मुंबई पुलिस और बेंगलूरू पुलिस इस्तेमाल करती है।

Mahindra Revaचंडीगढ़ पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली महिंद्रा की कार रेव इलेक्ट्रिक व्हीकल है। भारत में बेंची जाने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक कार थी।

Mahindra Scorpioमहिंद्रा की स्कॉर्पियो रफ एंड टफ कार है। यह भी विश्वसनीय डीजल इंजन के साथ आती है। इस कार को देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल इस्तेमाल करते हैं। जहां आंध्र प्रदेश की पुलिस स्कॉर्पियो के पुराने मॉडल का इस्तेमाल करती है वहीं तेलंगाना पुलिस इसके नये वर्जन को इस्तेमाल करती है। पंजाब पुलिस स्कॉर्पियो के पिक-अप ट्रक वर्जन का इस्तेमाल भी करती है।

Tata Safari Stormeटाटा की सफारी स्ट्रॉम इंडियन आर्मी के बेड़े में शामिल है। इसके साथ ही इस कार को मध्य प्रदेश पुलिस भी इस्तेमाल करती है। सफारी में पॉवरफुल इंजन दिया गया है। इसके भीतर काफी अच्छा स्पेस दिया गया है और आरामदायक सफर के लिए भी पहचानी जाती है। 

Mahindra Boleroबोलेरो भी एक लोकप्रिय कार है। यह भी अपने रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए पहचानी जाती है। इसमें काफी रिलायबल डीजल इंजन दिया गया है। इसका मेंटीनेंस भी काफी सस्ता और आसान है इस वजह से भी खाकी वर्दीधारियों के बीच यह काफी लोकप्रिय है। देशभर में यह टियर-2 और टियर-3 शहरों में काफी लोकप्रिय है।   

बोलेरो को महाराष्ट्रा पुलिस, आंध्रा पुलिस, केरला पुलिस, कर्नाटका पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुलिस इस्तेमाल करती है।

Ford EcoSportफोर्ड की ईकोस्पोर्ट एक कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। यह है तो फन टू ड्राइव कार लेकिन लंबे हाइवे पर स्वीपिंग बेंड्स और शहर की संकरी सड़कों पर आसानी से चलती ही। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश की पुलिस के पसंदीदा वाहनों में से एक है।

Mahindra TUV300महिंद्रा टीयूवी 300 अपने टैंक लुक से पहचानी जाती है। हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए इसे अपने बेडे में शामिल किया है। यह सब-4 मीटर एसयूवी अपने कॉम्पैक्ट साइज की वजह से शहर में गस्त करने के लिए सही है।

Mahindra Marksmanमहिंद्रा मार्क्समैन को कई राज्यों के पुलिस बलों द्वारा दंगा नियंत्रण वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि यह भारत का पहला स्वदेशी हल्का बुलेटप्रूफ वाहन है जो भारी गोलीबारी का सामना कर सकता है। यह हैंड ग्रेनेड से भी बचाव करने में सक्षम है। इसमें 2.5 लीटर सीआरडीई इंजन दिया गया है। यह अधिकतम 3,200 किलो ग्राम वजन के साथ 6 लोगों का भार ढो सकता है। यह वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकता है। महिंद्रा ने इसके निचले हिस्से में ऑर्मर प्लेटिंग दिया है जिससे इसे बारूदी सुरंगों से नुकसान न पहुंचे और हैंडग्रेनेड इसके नीचे फिसल जाएं।

महिंद्रा मार्क्समैन को वेस्ट बंगाल की पुलिस, कर्नाटक पुलिस और मुंबई पुलिस इस्तेमाल करती है।

Polaris ATVकेरला पुलिस अमेरिकन मैन्युफैक्चर द्वारा निर्मित पोलारिस एटीवी यूज करती है। केरला पुलिस के पास चार क्रू 800 है जिनको नक्सल खतरे से मुकाबले के लिए पुलिस बल में शामिल किया गया था।

फिलहाल उनका यूज समुद्र तट में गश्त वाले वाहनों के रूप में किया जा रहा है क्योंकि वे बाद में नक्सलियों से लड़ने के लिए परफेक्ट नहीं पाए गए। 6 सीटों वाले पोलारिस क्रू को केरल के कई समुद्र तटों (बीच) पर देखा जा सकता है। इनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

टॅग्स :कारउत्तर प्रदेशमहिंद्रामहिंद्रा बोलेरोटोयोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUttar Pradesh: अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौत

क्राइम अलर्टUP: कफ सिरप तस्करी मामले में ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस, आरोपियों की बढ़ीं मुसीबतें

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

भारतBHU में आधी रात को बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पत्थरबाजी; बुलानी पड़ी कई थानों की पुलिस

भारतकफ सिरप कांड में शामिल बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का ख़ास

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें