लाइव न्यूज़ :

Tata Zest Premio भारत में लॉन्च, कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू

By सुवासित दत्त | Updated: March 5, 2018 15:58 IST

Tata Zest Premio में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जो कार को आकर्षक और स्पोर्टी लुक दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देTata Zest Premio सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगीTata Zest Premio में 1.3-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन लगा है जो 74 बीएचपी का पावर देता है

Tata Motors ने भारत में Zest के स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस कार को Tata Zest Premio नाम दिया गया है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.53 लाख रुपये रखी गई है। Tata Zest Premio सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

पढ़ें: Tata Nexon को अब तक मिली 25,000 बुकिंग, जानें क्या है इस एसयूवी खासियत

Tata Zest Premio में ग्लॉसी ब्लैक डुअल टोन रूफ इत्यादि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये कार दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी जिसमें टाइटेनियम ग्रे और प्लैटीनम सिल्वर शामिल है। कार में स्मोक्ड रिफ्लेक्टर हेडलैंप, पियानो ब्लैक हुड स्ट्रिप और डुअल टोन बंपर लगाया गया है। कार में स्पेशल एडिशन का बैज भी लगाया गया है।

Tata Zest Premio में 1.3-लीटर, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन लगा है जो 74 बीएचपी का पावर और 190Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। कार में फैब्रिक सीट और प्रीमियो ब्रांडिंग की गई है।

पढ़ें: Tata Nexon AMT की बुकिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस कार के लॉन्च के मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट) मयंक परीख ने कहा, 'हमें ZEST के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। ये कार पहले से ज्यादा एनर्जेटिक और फ्रेश नज़र आ रही है। इस को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार मिले हैं और ये कार काफी सेफ है। अभी तक इस कार के 85,000 से ज्यादा संतुष्ट ग्राहक हैं। हम इस कार के ज़रिए युवा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।'

टॅग्स :टाटा मोटर्ससेडान सेगमेंटकारटाटा नेक्सन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें