लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स की दुनियाभर में बिक्री घटी, जनवरी में आई 12 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: February 13, 2019 18:14 IST

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जनवरी में 12 प्रतिशत घटकर 1,00,572 वाहन रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री शामिल है। जनवरी 2018 में कंपनी की कुल वैश्विक बिक्री का आंकड़ा 1,14,797 इकाई था।

Open in App

टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री जनवरी में 12 प्रतिशत घटकर 1,00,572 वाहन रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री शामिल है। जनवरी 2018 में कंपनी की कुल वैश्विक बिक्री का आंकड़ा 1,14,797 इकाई था।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू श्रृ्ंखला की वैश्विक थोक बिक्री जनवरी 2019 में 40,886 वाहन रही जो जनवरी 2018 की 44,828 वाहनों की बिक्री से नौ प्रतिशत कम है।

कंपनी के यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री समीक्षावधि में 59,686 वाहन रही जो पिछले साल इसी महीने की 69,969 वाहनों की बिक्री से 15 प्रतिशत कम है।

इसी तरह कंपनी की जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री इस दौरान 41,676 वाहन रही जिसमें जगुआर की 12,904 और लैंड रोवर की 28,772 इकाइयां बिकी हैं।

टॅग्स :टाटा मोटर्सकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें