लाइव न्यूज़ :

Tata Harrier को लेकर सामने आई बड़ी खबर, 15 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

By सुवासित दत्त | Updated: October 12, 2018 17:18 IST

Tata Harrier  को नए IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है।

Open in App

टाटा मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Harrier का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। carandbike.com की खबर के मुताबिक कंपनी 15 अक्टूबर से Tata Harrier की बुकिंग शुरू करने जा रही है। बताया ये भी गया है कि Tata Harrier को जनवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। 15 अक्टूबर से Tata Harrier को 30,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। कंपनी ने ये भी साफ किया कि लॉन्च के एक महीने के भीतर ही इस एसयूवी की डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।

carandbike.com के मुताबिक टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिटेंड, पैसेंजर व्हीकल डिविजन एस.एन बर्मन ने इस बात पर मुहर लगाई है। Tata Harrier एक बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके कॉन्सेप्ट मॉडल को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। कंपनी ने इस एसयूवी के लिए सेल्स एग्जिक्युटिव को अलग तरह से ट्रेनिंग देना भी शुरू कर दिया है।

Tata Harrier में नया 2.0-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा जिसे दो तरह से ट्यून किया जाएगा। 5-सीटर Tata Harrier का इंजन 140 बीएचपी और 7-सीटर Tata Harrier का इंजन 170 बीएचपी का पावर देगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा।

Tata Harrier में मल्टी-ड्राइव मोड्स, टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम, फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स होंगे। Tata Harrier  को नए IMPACT 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है।

टॅग्स :टाटा मोटर्सएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारकारों की कीमतों में 1.56 लाख तक की हुई कटौती, GST दर में बदलाव के बाद टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक, कार निर्माता कंपनियों ने जारी की कारों की नई कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें