लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने पेश किया स्विफ्ट स्पोर्ट एक्सट्रीम, क्या आपको भी पसंद आया इसका 'एग्रेसिव' लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 12:25 IST

मारुति ने हाल ही में नया सेकंड जेनरेशन 48 वोल्ट सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी नई लॉन्च होने वाली स्विफ्ट स्पोर्ट के साथ ही एस-क्रॉस और विटारा जैसी कारों में ये हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्केट में पहले से ही जो स्विफ्ट स्पोर्ट बेची जा रही है उसमें 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। माना यह जा रहा है कि साधारण स्विफ्ट के मुकाबले इस स्पोर्ट स्विफ्ट की कीमत काफी ज्यादा होगी।

वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट के नए अवतार स्पोर्ट एक्सट्रीम कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इस कार की झलक थाईलैंड में चल रहे थाई मोटर एक्सपो में दिखी। कार के नाम से ही इसकी कुछ खासियत का अंदाजा लग रहा होगा कि यह कार स्पीड और लुक के मामले में जबरदस्त होने वाली है।

यह कार स्विफ्ट के स्पोर्ट्स मॉडल पर आधारित है। कंपनी ने इसको साधारण स्विफ्ट से बिल्कुल अलग और एग्रेसिव लुक देने का प्रयास किया है। इस कार के बोनट में कॉस्मेटिक बदलाव दिखेंगे इसके साथ ही इसमें पहले वाली स्विफ्ट स्पोर्ट्स से ज्यादा एरो और कूलिंग डक्ट दिए गए हैं। इस कार में ग्लॉस-ब्लैक फिनिश फेंडर एक्सटेंशन दिए गए हैं जो किसी एसयूवी पर मिलने वाली क्लैडिंग की तरह दिखते हैं।

मार्केट में पहले से ही जो स्विफ्ट स्पोर्ट बेची जा रही है उसमें 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने स्विफ्ट का स्पोर्ट मॉडल अभी तक भारत में नहीं उतारा है।माना यह भी जा रहा है कि इस कार को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने अभी कोई ऑफिशियल जानकारी भी नहीं दिया। माना यह जा रहा है कि साधारण स्विफ्ट के मुकाबले इस स्पोर्ट स्विफ्ट की कीमत काफी ज्यादा होगी।

मारुति ने हाल ही में नया सेकंड जेनरेशन 48 वोल्ट सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी नई लॉन्च होने वाली स्विफ्ट स्पोर्ट के साथ ही एस-क्रॉस और विटारा जैसी कारों में लगाएगी।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें