लाइव न्यूज़ :

सुजुकी मोटर का परिचालन लाभ 32 प्रतिशत गिरा, भारत और जापान की स्थितियों को बताया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: November 5, 2019 15:13 IST

​​​​​​​कंपनी ने अपनी वेबसाइट में दी जानकारी में बताया कि जापान में उत्पादन में गिरावट और आर्थिक नरमी की वजह से भारत में वाहनों की बिक्री घटने की वजह से उसकी शुद्ध बिक्री में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुजुकी अपनी अनुषंगी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के माध्यम से भारत में परिचालन करती है।सुजुकी मोटर ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी वैश्विक बिक्री 17.2 प्रतिशत गिरकर 14.08 इकाई रही।

जापान की दिग्गज वाहन कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन का परिचालन लाभ 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में 31.83 प्रतिशत गिरकर 55.90 अरब येन (करीब 3,630 करोड़ रुपये) रहा। भारत में आर्थिक नरमी इसकी मुख्य वजह रही। एक साल पहले की इसी तिमाही में कंपनी को 82 अरब येन (करीब 5,330 करोड़ रुपये) का परिचालन लाभ हुआ था।सुजुकी अपनी अनुषंगी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के माध्यम से भारत में परिचालन करती है। समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 847.9 अरब येन (करीब 55,110 करोड़ रुपये) रही , जो एक साल पहले की दूसरी तिमाही में 941.9 अरब येन (करीब 94,190 करोड़ रुपये) थी।कंपनी ने अपनी वेबसाइट में दी जानकारी में बताया कि जापान में उत्पादन में गिरावट और आर्थिक नरमी की वजह से भारत में वाहनों की बिक्री घटने की वजह से उसकी शुद्ध बिक्री में कमी आई है। सुजुकी मोटर ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी वैश्विक बिक्री 17.2 प्रतिशत गिरकर 14.08 इकाई रही। इस दौरान , भारत में बिक्री 26.5 प्रतिशत गिरकर 6.75 लाख इकाई रही जबकि जापान में बिक्री 4.6 प्रतिशत घटकर 3.33 लाख इकाई रही। हालांकि, यूरोप में कंपनी की बिक्री 7.3 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख इकाई रही। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें