लाइव न्यूज़ :

भारत में पहली बार रेस लगाएंगी सुपर कारें, अक्टूबर में होगा रेसिंग इवेंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 3, 2019 16:19 IST

सुपरकार रेसिंग शो के प्रॉड्यूसर पियूष नागर ने बताया कि बीते कुछ समय से भारत में लग्जरी कारों के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ा है। सुपर कार अब भी कुछ ही वर्ग तक सीमित है लेकिन आम लोगों में भी सडक़ों पर दौड़ती ऐसी कारों को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अक्टूबर के अंत तक ब्रॉडकास्ट होगा रियलिटी शोऑडिशन से सेलेक्ट होंगे 20 सुपर कार लवर्स

चपटी सड़को पर सनसनाती हुई सुपर कारों की रेसिंग अब तक विदेशों में ही देखने को मिलती थी। लेकिन अब इस तरह का रेसिंग एडवेंचर इवेंट भारत में भी होने जा रहा है। इस साल अक्टूबर महीने के अंत तक देश का पहला लग्जरी कार रेसिंग इवेंट सुपर कार रेसिंग शो होने जा रहा है जिसमें देशभर से चयनित चुनिंदा सुपर कार लवर्स शामिल होंगे रेसिंग में अपना जौहर दिखाएंगे।

सुपरकार रेसिंग शो के प्रॉड्यूसर पियूष नागर ने बताया कि बीते कुछ समय से भारत में लग्जरी कारों के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ा है। सुपर कार अब भी कुछ ही वर्ग तक सीमित है लेकिन आम लोगों में भी सडक़ों पर दौड़ती ऐसी कारों को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है। विदेशों में इस तरह के इवेंट होते रहते हैं लेकिन भारत अब तक इससे अछूता रहा है।

super-car-racing-show

देशभर भर से चुने जाएंगे 20 प्रतिभागी

पीयूष ने बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिए देशभर से करीब 20 प्रतिभागी चुने जाएंगे जिनका सलेक्शन ऑडिशन से होगा। युवाओं को खासतौर पर ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे इस शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 25 साल से कम होंगे और उनके पास फरारी, रॉल्स रॉयस, बुगाटी, लैम्बॉर्घिनी रेंज रोवर जैसे ब्रांड होने चाहिए। 

पीयूष खुद हैं सुपर कारों के शौकीन

शो के प्रोड्यूसर पीयूष नागर खुद सुपर कारों के शौकीन है। दिल्ली के पीयूष ने 23 साल की छोटी उम्र से ही अपना पारिवारिक व्यवसाय संभाला और भारत व दुबई में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। पीयूष को भी सुपर कार का बहुत शौक है। उनके पास बेंटले, रॉल्स रॉयस, फरारी, जैसे ब्रांड्स की सुपर कारों का कलेक्शन है। बिजनेस मैन होने के साथ वे सोशल मीडिया पर फैशन आइकॉन भी हैं जहां उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें