लाइव न्यूज़ :

अब सिर्फ बोलने से चार्ज हो जाएगी स्कोडा की इलेक्ट्रिक कार, अमेजन के एलेक्सा का कमाल

By रजनीश | Updated: July 31, 2020 10:41 IST

कार निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों को फीचर्स से भरपूर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स दे रही हैं। इसी में अब स्कोडा ने कार चार्जिंग के लिए नया फीचर लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो निर्माता का कहना है कि स्कोडा कनेक्ट के नए वर्जन में, वॉयस असिस्टेंट को अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और इतालवी भाषा में कमांड दिया जा सकता है। कार की बैटरी चार्जिंग के लिए वॉयस कंट्रोल का विकल्प अभी भी केवल दो मॉडलों में उपलब्ध है। 

कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी कारों में एक नया फीचर अमेजन का एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट जोड़ा है। इस नए फीचर की खासियत यह है कि इसकी मदद से बिना शारीरिक मेहनत के सिर्फ अपनी आवाज के जरिए ही आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकते हैं। इसी फीचर को वायस कमांड कहा गया है।इस फीचर के जरिए ही आप अपने इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकते हैं। आपके कार की बैटरी में कितना पावर बचा है ये भी जान सकते हैं। यदि कार चार्जिंग टर्मिनल से जुड़ी है, तो कार में दिए गए स्कोडा कनेक्ट सर्विस, वॉयस असिस्टेंट के साथ कनेक्ट होने के बाद अमेजन एलेक्सा से कमांड मिलने पर बैटरी चार्जिंग शुरू या बंद होगी।यह फीचर बैटरी चार्जिंग के स्टेटस की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताएगा कि यह कितनी दूरी तय कर सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ इतना बोलना है, "एलेक्सा, चार्ज माई कार।" बस इतना कहते ही आपकी कार चार्ज होना शुरू हो जाएगी।  ऑटो निर्माता का कहना है कि स्कोडा कनेक्ट के नए वर्जन में, वॉयस असिस्टेंट को अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और इतालवी भाषा में कमांड दिया जा सकता है। साथ ही यह ड्राइविंग से पहले कार के इंटीरियर को वार्म अप या ठंडा करना, दरवाजे और खिड़कियों के बंद होने की जानकारी भी कार मालिक को देता है। यह फीचर कार की टेक्निकल स्थिति की जानकारी भी देता है।बैटरी चार्जिंग को छोड़कर अन्य सभी फीचर्स स्कोडा कनेक्ट और कार में निर्मित मॉडेम के जरिए एक इंटरनेट कनेक्शन के साथ स्कोडा की अधिकतर कारों में उपलब्ध है।कार की बैटरी चार्जिंग के लिए वॉयस कंट्रोल का विकल्प अभी भी केवल दो मॉडलों में उपलब्ध है। ये दोनों मॉडल इलेक्ट्रिक CitiGo-e iV हैचबैक और Superb iV हाइब्रिड लिफ्टबैक और स्टेशन वैगन हैं।आने वाले समय में Octavia iV RS सहित Octavia iV फैमिली के हाइब्रिड मॉडल्स में इस फीचर को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, डेवलपर्स का वादा है कि गूगल होम स्मार्ट होम कंट्रोल सिस्टम को कारों से जोड़ा जाएगा। इस फीचर की मदद से ट्रिप की जानकारी जैसे कि कितनी दूर की यात्रा, ईंधन की खपत, स्पीड और माइलेज, आखिरी बार गाड़ी कहां पार्क की जैसी कई जानकारी इसके जरिए मिलेंगी।वॉइस असिस्टेंट यह भी बताएगा कि सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं या नहीं। कार की लाइट बंद होते ही स्कोडा कार लॉक हो जाएगी। 

टॅग्स :स्कॉडाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें