लाइव न्यूज़ :

पेरिस मोटर शो 2018: शोकेस हुआ BMW 3 Series का 7th जेनेरेशन मॉडल, जानें खूबियां

By सुवासित दत्त | Updated: October 3, 2018 12:25 IST

भारत में 2019 BMW 3 Series को 2019 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

Open in App

2019 BMW 3 Series को पेरिस मोटर शो 2018 के दौरान शोकेस किया गया। ये इस कार का 7th जेनेरेशन मॉडल है। 2019 BMW 3 Series में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। इस कार का मुकाबला Mercedes-Benz C-Class, Audi A4, Jaguar XE और Volvo S60 से होगा। 2019 बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज़ की डिजाइन में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इस कार को अपने सेगमेंट में काफी अलग पहचान देगा।

2019 BMW 3 Series में बड़ा किडनी ग्रिल, शार्प हेडलैंप, एल-शेप्ड डे-टाइम रनिंग लाइट, नई लेज़र लाइट और बड़े एयर इनटेक लगाए गए हैं। कार के रियर में लंबी एलईटी टेललाइट लगाई गई है।

पिछले मॉडल के मुकाबले 2019 BMW 3 Series की लंबाई को 76mm बढ़ा दिया गया है। वहीं इसे व्हीलबेस में 41mm की वृद्धि की गई है। कार के बूट की कपैसिटी 481 लीटर है। कार के कर्ब वेट में 55 किलोग्राम की कटौती की गई है। 2019 BMW 3 Series को CLAR प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

2019 BMW 3 Series के इंटीरियर पर नज़र डालें तो कार में 8.8-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया गया है। 2019 BMW 3 Series में 2.0-लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 255 बीएचपी का पावर देता है। इसके अलावा कार ये कार 3.0-लीटर, टर्बो, इन-लाइन 6-सिलिंडर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध होगी जो 380 बीएचपी का पावर देगा।

कार के डीज़ल वर्जन में 2.0-लीटर और 3.0-लीटर डीज़ल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। भारत में 2019 BMW 3 Series को 2019 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जाएगा। 

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूकारलग्ज़री कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें