लाइव न्यूज़ :

मारुति की इस छोटी एसयूवी कार ने बिखेरा जलवा, छोटे शहरों और कस्बों में भारी डिमांड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 09:15 IST

सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम सभी वेरियंट में दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति की इस मिनी एसयूवी एस-प्रेसो की टक्कर रेनॉ क्विड और डैटसन गो जैसी कारों के साथ है। मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है।

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने हाल ही में अपनी मिनी एसयूवीकार एस-प्रेसो  (S-Presso) लॉन्च किया था। इस कार को लोगों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस कार को देश के बड़े शहरों सहित छोटे शहरों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। लगभग 5 महीने पहले सितंबर 2019 में लॉन्च हुई इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब तक इस कार की 31,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। 

मारुति की इस मिनी एसयूवी की टक्कर रेनॉ क्विड और डैटसन गो जैसी कारों के साथ है। कंपनी ने बताया कि उनकी कार एस-प्रेसो की 48 प्रतिशत मांग टायर 2 और टायर 3 शहरों से है। इस कार को SUV का डिजाइन दिया गया है। कार के इस लुक और इसकी कीमत को छोटे शहरों में काफी पसंद किया जा रहा है।

इस कार की शुरुआती कीमत 3.80 लाख से 4.91 लाख रुपये है। बजट रेंज में होने की वजह से छोटे शहरों में इसकी काफी डिमांड भी है। यह कार चार वेरियंट Standard, LXI, VXI, और VXI+ में उपलब्ध है। फ्रंट लुक से कार काफी बोल्ड दिखती है। मारुति की यह छोटी एसयूवी 6 कलर ऑप्शन के साथ आती है। 

फिलहाल सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह कार 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम सभी वेरियंट में दिए गए हैं। टॉप वेरियंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स हैं। 

अंत में बात करते हैं किसी भी कार के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से के बारे में जो होता है उसका इंजन। मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कार 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है। VXI, और VXI+ वैरियंट में ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रासमिशन (AMT) का ऑप्शन भी दिया गया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीएसयूवीकारकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें