लाइव न्यूज़ :

Rolls Royce ने भारत में लॉन्च की सबसे महंगी कार, जानें क्या है इस शानदार की खासियत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 14:16 IST

Rolls-Royce Phantom में नया 6.75-लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगा है

Open in App

ब्रिटेन की मशहूर लग्ज़री कार कंपनी Rolls-Royce ने भारत में अपनी मशहूर कार Phantom के 8th जेनेरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये भारत में बिकने वाली सबसे महंगी कार होगी। Rolls-Royce Phantom के स्टैंडर्ड व्हीलबेस वेरिएंट की कीमत 9.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है वहीं, इसके एक्सटेंडेड व्हीलबेस वेरिएंट की कीमत 11.35 करोड़ रुपये रखी गई है। Rolls-Royce Phantom VIII को चेन्नई में आयोजित एक समारोह में लॉन्च किया गया।

Rolls-Royce Phantom के नए वर्जन को करीब 16 साल बाद लॉन्च किया गया है। न्यू-जेनेरेशन Rolls-Royce Phantom को कंपनी के नए अल्युमीनियम स्पेसफ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे 'Architecture of Luxury' नाम दिया है। नई रॉल्स रॉयस फैंटम पिछले मॉडल की तुलना में 77mm छोटी, 8mm लंबी और 29mm चौड़ी है।

Rolls-Royce Phantom में बड़े 24-स्लैट क्रोम ग्रिल, नया एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट और नया टेललैंप लगाया गया है। कार की केबिन काफी प्रीमियम है और इसे साउंड प्रूफ बनाया गया है।

Rolls-Royce Phantom में नया 6.75-लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगा है जो 563 बीएचपी, 900Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 8-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। ये कार महज़ 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

टॅग्स :रोल्स रॉयसलग्ज़री कारकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें