लाइव न्यूज़ :

अब भारत आएगी Renault की इलेक्ट्रिक कार Zoe EV, देखें फीचर और पॉवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 17:20 IST

जोई ईवी के अलावा रेनॉ ऑटो एक्सपो में कई और मॉडल प्रदर्शित कर सकती है। इनमें एक है 4-मीटर से छोटी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी जिसे काइगर नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी इस इलेक्ट्रिक कार में बैटरी के नीचे कुछ बदलाव करेगी, जिससे इसे फिजिकल डैमेज से अतिरिक्त सुरक्षा दी जा सके।भारत की सड़कों पर अलग-अलग साइज के स्पीड ब्रेकर सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए यह अतिरिक्त सुरक्षा जरूरी मानी जा रही है।

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार का बाजार आने वाले समय में बढ़ सकता है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक-एक कर कई कार निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी मे हैं। ह्युंडई, टाटा, महिंद्रा एमजी, के बाद अब कार निर्माता कंपनी रेनॉ (Renault) भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार Zoe EV लाने की तैयारी में है। इस कार को फरवरी में ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। 

रेनॉ कंपनी अपनी कार जोई ईवी (Zoe EV) की टेस्टिंग कर रही है। इस कार को कंपनी भारत की भौगोलिक स्थिति और यहां के मौसम के अनुरूप जांच परख रही है। भारत की सड़क और अन्य स्थितियों के आधार पर इसकी सप्लाई भी चेक की जा रही है। 

कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार में बैटरी के नीचे कुछ बदलाव करेगी, जिससे इसे फिजिकल डैमेज से अतिरिक्त सुरक्षा दी जा सके। भारत की सड़कों पर अलग-अलग साइज के स्पीड ब्रेकर सहित अन्य स्थितियों को देखते हुए यह अतिरिक्त सुरक्षा जरूरी मानी जा रही है। बाकी भारत के हिसाब से कार में कुछ और मॉडिफिकेशन होंगे।

भारतीय बाजार में में आने वाली रेनॉ जोई ईवी के कुछ पार्ट्स भारत में असेंबल किए जा सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 90hp पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर और 41kWh बैटरी दी जा सकती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज 300-350 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है।

रेनॉ की यह इलेक्ट्रिक कार भारत में साल 2020-21 में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत करीब 14-16 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। जोई ईवी के अलावा ऑटो एक्सपो में रेनॉ कई और मॉडल प्रदर्शित कर सकती है। इनमें एक है 4-मीटर से छोटी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी जिसे काइगर नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी मारुति ब्रेजा, फॉर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी के मुकाबले लॉन्च होगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि काइगर अपने सेगमेंट की सबसे कम दाम की SUV होगी।

टॅग्स :रीनॉल्टकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें