लाइव न्यूज़ :

Renault Kwid सुपरहीरो एडिशन लॉन्च को तैयार, जानें खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: February 1, 2018 14:57 IST

Renault अपनी मशहूर कार Kwid के सुपरहीरो एडिशन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Open in App

Renault ने अपनी मशहूर हैचबैक कार Kwid को साल 2015 में भारत में लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी समय समय पर कार के स्पेशल एडिशन मॉडल को लॉन्च करती रही है। अब कंपनी Renault Kwid के सुपरहीरो एडिशन को लॉन्च करने जा रही है। Renault Kwid Syperhero एडिशन को 5, फरवरी 2018 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस खास एडिशन को 'Captain America' और 'Iron Man' थीम पर तैयार किया गया है।

Renault ने Kwid के इस खास एडिशन की टीज़र इमेज अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जारी की है। अब ये उत्सुकता का विषय है कि इस कार में क्या खास मिलने वाला है। 'Captain America' और 'Iron Man' थीम के अलावा इस कार को कई दूसरे सुपरहीरो थीम पर भी तैयार किए जाएंगे।

Renault Kwid के इस खास एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये कार 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इस कार में लगा 0.8-लीटर, 3-सिलिंडर इंजन 53 बीएचपी का पावर और 72Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसमें लगा 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 67 बीएचपी का पावर और 91Nm का टॉर्क देता है। इन दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड के साथ AMT गियरबॉक्स लगाया गया है। बताया जा रहा है कि Renault Kwid Superhero एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

टॅग्स :रीनॉल्टरेनो क्विडऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें