लाइव न्यूज़ :

ऑटो सेक्टर पर मंदीः एक्मा ने की वाहनों के सभी कल-पुर्जों पर 18% की दर से जीएसटी लगाने की मांग

By भाषा | Updated: September 6, 2019 14:30 IST

वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों के संगठन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) के अध्यक्ष राम वेंकटरमानी ने कहा, ‘‘वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र की ओर से हम सरकार से सभी कल-पुर्जों पर एक समान 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने की मांग करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअभी 60 प्रतिशत कल-पुर्जों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है लेकिन अधिक मूल्य के शेष उत्पादों पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जाता है। सभी कल-पुर्जों पर एक समान 18 प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की शुक्रवार को मांग की।

वाहन कल-पुर्जा उद्योग ने सभी कल-पुर्जों पर एक समान 18 प्रतिशत की दर से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की शुक्रवार को मांग की। उद्योग जगत का कहना है कि इससे कंपनियों को रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर लिये गये ऋण का इस्तेमाल दीर्घकालिक उद्देश्यों में करने में मदद मिलेगी। वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों के संगठन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एक्मा) के अध्यक्ष राम वेंकटरमानी ने कहा, ‘‘वाहन कल-पुर्जा क्षेत्र की ओर से हम सरकार से सभी कल-पुर्जों पर एक समान 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने की मांग करते हैं।’’

उन्होंने एक्मा के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि अभी 60 प्रतिशत कल-पुर्जों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है लेकिन अधिक मूल्य के शेष उत्पादों पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम मुख्यत: बिजनेस-टू-बिजनेस कंपनियां हैं, अत: एक समान 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने से सरकारी खजाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि हमें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से वित्तीय संस्थानों से लिये गये कर्ज का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिलेगी जिसका इस्तेमाल दीर्घकालिक उद्देश्यों में निवेश करने में किया जा सकेगा।’’

वेंकटरमानी ने निर्यात के लिये प्रोत्साहन की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भारत स्टेज छह उत्सर्जन मानक को लागू करने में तेजी तथा कुछ ही अंतराल में नये सुरक्षा मानक पेश करने से फिलहाल दिक्कतें हुई हैं लेकिन इससे घरेलू उद्योग को वैश्विक मानकों के समतुल्य आने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा घरेलू बाजार 9.60 प्रतिशत बढ़ा है और टर्नओवर 10.10 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। निर्यात भी 17 प्रतिशत बढ़ा है और इसका टर्नओवर 15.60 अरब डॉलर हो गया है।’’

टॅग्स :जीएसटीकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें