लाइव न्यूज़ :

रैपिडो 11 और शहरों में मुहैया करा रही थ्रीव्‍हीलर सर्विस, चेक करें और जानिए शहर का नाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 21, 2021 13:59 IST

कंपनी के मुताबिक 11 नए शहरों को जोड़ने के साथ ही रैपिडो ऑटो सेवा अब 10 राज्यों के 14 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी इस समय ऑटो रिक्शा और बाइक राइड में सेवाएं देती है।अगले 6 महीनों में 5 लाख ऑटो चालकों को जोड़ेगी। लोग सबसे ज्यादा आटो में आना जाना पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्लीः अब आपको अपने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा और भी आसान। ऐप रैपिडो ने कहा कि वह 11 और शहरों में सेवा विस्तार कर रहा है।

फिलहाल ये सेवाएं दिल्ली सहित 5 राज्यों में हैं। कंपनी इस समय ऑटो रिक्शा और बाइक राइड में सेवाएं देती है और वह अगले 6 महीनों में 5 लाख ऑटो चालकों को जोड़ेगी। कंपनी के मुताबिक 11 नए शहरों को जोड़ने के साथ ही रैपिडो ऑटो सेवा अब 10 राज्यों के 14 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।

सबसे ज्यादा आटो में आना जाना पसंद कर रहे हैं

रैपिडों के संह संस्थापक अरविंद सन्का ने कहा कि कोविड19 के इस दौर में भीड़ भाड़ वाली सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के मुकाबले सुरक्षित साधनों की मांग बढ़ रही है। इनमें लोग सबसे ज्यादा आटो में आना जाना पसंद कर रहे हैं।

एनसीआर के अलावा यह सेवा राजस्थान , गुजरात , उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुरू की जा रही है। इसमें जीपीएस प्रौद्योगिकी लगायी गयी है। कंपनी का कहना है कि वह छह महीने में पांच लाख से अधिक आटो चालाकों को माबाइल ऐप से अपने साथ जोड़ेगी।

मुंबई में बाइक टैक्सी शुरू की थी

इससे पहले रैपिडो ने मुंबई में बाइक टैक्सी सेवा शुरू की थी। इसमें मुंबईकर्स को रैपिडो की टैक्सी सर्विस के लिए 6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा, हालांकि कंपनी फिलहाल शहरवासियों के लिए पहली राइड पर 50 प्रतिशत तक का इंट्रोडक्टरी ऑफर भी लेकर आई है। संका ने कहा कि कोविड ने हमें इस तरह के बिजनेस करने का एक मौका दिया है. इसने हर रोज सफर करने वाले करीब 80 लाख मुंबईकर्स को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक ऑप्शन उपलब्ध कराया है।

भारतीय ऑटो उद्योग को 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद: नोमुरा रिसर्च

नोमुरा रिसर्च इंस्टीट्यूट कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के अनुसार भारतीय ऑटो उद्योग को कोविड​​-19 के प्रकोप से उबरने के बाद 2021-22 में जोरदार वृद्धि की उम्मीद है। नोमुरा ने बताया कि इस दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों, खासतौर से दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी की उम्मीद है।

हालांकि, निजी वाहन खंड में 2018-19 का स्तर करीब 2022-23 तक ही वापस आ सकेगा। एनआरआई कंसल्टिंग एंड सॉल्यूशंस इंडिया के पार्टनर और समूह प्रमुख (कारोबारी प्रदर्शन में सुधार संबंधी सलाह- ऑटो) आशीष शर्मा ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों के बाद उम्मीद है कि 2021-22 में ऑटो इंडस्ट्री की मजबूत वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि नए नियमन के लागू होने के साथ ही कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। शर्मा ने कहा कि 2021-22 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री सकारात्मक रहेगी, खासकर दोपहिया वाहनों के खंड में, जिसमें ओला इलेक्ट्रिक जैसे नए खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

टॅग्स :दिल्लीमुंबईउत्तर प्रदेशराजस्थानगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

क्राइम अलर्टयमुना एक्सप्रेसवेः 7 बस और 3 कार में टक्कर, 13 की मौत और 35 अन्य आग में झुलसे, देखिए हॉरर वीडियो

भारतNational Herald money laundering case: सोनिया और राहुल गांधी को राहत, अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें