लाइव न्यूज़ :

पॉर्श की इलेक्ट्रिक कार अगले साल, मैकन का नया वर्जन उतारा

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देपॉर्श की योजना मई, 2020 के अंत तक भारत में अपनी बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) कार टाइकैन उतारने की हैइसकी शोरूम कीमत 69.98 लाख रुपये से शुरू होती है

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पॉर्श की योजना मई, 2020 के अंत तक भारत में अपनी बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) कार टाइकैन उतारने की है। इससे पॉर्श भी उन भारतीय कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी जिनके इलेक्ट्रिक वाहन भारत में दौड़ेंगे।

कंपनी ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैकन का पूरी तरह नया संस्करण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 69.98 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अधिक शक्तिशाली संस्करण मैकन एस की कीमत 85.03 लाख रुपये है। पॉर्श इंडिया के निदेशक पवन शेट्टी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर टाइकैन को सितंबर में किसी समय पेश किया जाएगा। भारतीय बाजार में यह वाहन मई, 2020 के अंत से पहले उतारा जाएगा।’’

उन्होंने सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत करने के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही चार्जर पर भी जीएसटी की दर को 18 से घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है। शेट्टी ने कहा, ‘‘यह एक स्वागतयोग्य कदम है। यह हमारी विद्युतीकरण की योजना के अनुरूप है।’’

पॉर्श इंडिया ने अपने ग्राहको को चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय पांच सितारा होटलों से करार किया है। शेट्टी ने बताया कि टाइकैन को भी पॉर्श के भारतीय बाजार में बिकने वाले अन्य मॉडलों की तरह आयात किया जाएगा। पॉर्श के सोमवार को पेश मैकन मॉडल में 252 अश्वशक्ति का दो लीटर का टर्बोचार्ज्ड चार सिलेंडर का इंजन है।

यह मॉडल शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 6.5 प्रतिशत सेकंड मे पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 227 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं मैकन एस में 354 अश्वशक्ति का नया वी6 इंजन है।

टॅग्स :पोर्शकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें