लाइव न्यूज़ :

कार चलाते समय रखें ध्यान, इस छोटी सी गलती से देना पड़ सकता है दोगुना टोल टैक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 11:30 IST

फास्टैग की कीमत 500 रुपये है जिसमें 250 रुपये रिफंडेबल है। फास्टैग खरीदने के लिये गाड़ी की RC, गाड़ी मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।

Open in App
ठळक मुद्देफास्टैग को राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों से खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भी फास्टैग खरीद सकते हैं।

1 दिसंबर से ही सभी गाड़ियों के लिये फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। और यदि आपने थोड़ी भी गलती की तो आपको सामान्य से दोगुना टोल टैक्स भरना पड़ेगा। फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है। फास्टैग लगी गाड़ियों को मैन्युअल तरीके से टोल बूथ पर रुककर पैसे देने, टोकन लेने और फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना होगा...

फास्टैग के जरिये चलती गाड़ी से ही आपका टोकन चार्ज काट लिया जाएगा और फोन पर मैसेज के जरिये सूचित कर दिया जाएगा। चर्चा की जा रही है कि टोल के सभी लेन को फास्टैग से लैस कर दिया जाएगा लेकिन शुरुआती कुछ दिनों के लिये एक लेन को ऐसा रखा जाएगा जिससे बिना फास्टैग वाली गाड़ियां भी निकल सकें।

ध्यान देने वाली बात-1 दिसंबर से सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह होगी कि यदि आपकी कार में फास्टैग नहीं लगा है और यदि आप गलती से फास्टैग वाले लेन में घुस गये तो आपको दोगुना टैक्स देना पड़ जाएगा। इसलिये या तो अपनी कार में अभी से फास्टैग लगवा लें या फिर बिना फास्टैग वाली गाड़ियों के लिये निर्धारित की गई लेन में ही चलें।

आपको यह भी बता दें कि सबसे बांये साइड वाली लेन को बिना फास्टैग वाली गाड़ियों के लिये तय किया गया है जहां पहले की तरह ही पैसे देकर टोकन ले सकेंगे।

फास्टैग को राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों से खरीदा जा सकता है। इसको ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। फास्टैग खरीदने के लिये गाड़ी की RC, गाड़ी मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।

फास्टैग की कीमत 500 रुपये है जिसमें 250 रुपये रिफंडेबल है। इसमें 100 रुपये टैग का चार्ज है और 150 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर लिया जा रहा है।

टॅग्स :फास्टैगनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें