लाइव न्यूज़ :

फेंकना बंद करें खाना बनाने के बाद बचा तेल, बॉयोडीजल बनाने में होगा इस्तेमाल, 100 शहरों में शुरुआत

By भाषा | Updated: August 10, 2019 17:05 IST

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस मौके पर यूसीओ से बॉयोडीजल के उत्पादन को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खाना पकाने के इस्तेमाल हो चुके तेल के बार-बार इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप, एथेरोस्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और यकृत से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस मौके पर यूसीओ से बॉयोडीजल के उत्पादन को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।तेल बिक्री करने वाली कंपनियां बायोडीजल को 51 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदेंगी। दूसरे साल में उसे बढ़ाकर 52.7 रुपये कर दिया जाएगा।

सरकारी स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने देश के 100 शहरों में इस्तेमाल हो चुके खाना पकाने के तेल से बने बॉयोडीजल को खरीदने के लिए शनिवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने औपचारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।इस कार्यक्रम के तहत तीनों तेल की बिक्री करने वाली कंपनियां इस्तेमाल हो चुके खाद्य तेल से बॉयोडीजल बनाने के लिए संयंत्रों की स्थापना को निजी इकाइयों से अभिरूचि पत्र आमंत्रित करेंगे। शुरुआत में तेल बिक्री करने वाली कंपनियां इस प्रकार बायोडीजल को 51 रुपये प्रति लीटर की तय दर से खरीदेंगी। दूसरे साल में उसे बढ़ाकर 52.7 रुपये एवं तीसरे वर्ष में 54.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया जाएगा।मंत्री ने इस्तेमाल हो चुके खाद्य तेल के पुन:इस्तेमाल (आरयूसीओ) का स्टिकर एवं इस्तेमाल हो चुके खाना पकाने के तेल (यूसीओ) को एकत्र करने को लेकर एक मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की। होटल और रेस्तरां अपने परिसरों में ऐसे स्टिकर लगाएंगे कि वे बॉयोडीजल उत्पादन के लिए यूसीओ की आपूर्ति करते हैं।विश्व जैव ईंधन दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा, ''कुकिंग ऑयल के अलावा अन्य कई प्रारूप में भी बॉयोडीजल उपलब्ध है। हम विश्व जैव ईंधन दिवस को वैकल्पिक ऊर्जा दिवस के रूप में मनाएंगे।"स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस मौके पर यूसीओ से बॉयोडीजल के उत्पादन को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खाना पकाने के इस्तेमाल हो चुके तेल के बार-बार इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप, एथेरोस्क्लेरोसिस, अल्जाइमर और यकृत से जुड़ी बीमारियों का खतरा होता है।

टॅग्स :डीजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 13 मई को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें? जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों में ईंधन की कीमतें

भारत'पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं है': PM की 'ईंधन बचाओ' अपील के एक दिन बाद सरकार ने दिया देश को आश्वासन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: OMC ने अपडेट किए लेटेस्ट फ्यूल रेट, फटाफट करें चेक

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें