लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए अब ये काम करना होगा जरूरी, कहना न मानने वालों को किया गया वापस

By रजनीश | Updated: April 20, 2020 14:09 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। फिलहाल यह लॉकडाउन 3 मई तक के लिए घोषित किया गया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें ही खुल रही हैं। पेट्रोल-डीजल को भी इसी कैटेगरी में रखते हुए इन्हें खोला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अजय बंसल ने कहा, "पेट्रोल पंप साल में 365 दिन और 24 घंटे खुले रहते हैं। जैसा कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है, हमारे कर्मचारी ग्राहक के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं।अजय बंसल ने कहा इस स्थिति को देखते हुए, हमने फैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति जो मास्क पहने हुए नहीं है, उसे ईंधन खरीदने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने तय किया है कि बिना फेस मास्क वालों को पेट्रोल औऱ डीजल नहीं दिया जाएगा।

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अजय बंसल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते अपने स्टाफ की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तय कि या कि जो फेस मास्क नहीं पहनेगा उन्हें ईंधन नहीं दिया जाएगा।

अजय बंसल ने कहा, "पेट्रोल पंप साल में 365 दिन और 24 घंटे खुले रहते हैं। जैसा कि सरकार ने पेट्रोल पंपों को आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया है, हमारे कर्मचारी ग्राहक के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और इस स्थिति को देखते हुए, हमने फैसला किया है कि कोई भी व्यक्ति जो मास्क पहने हुए नहीं है, उसे ईंधन खरीदने की इजाजत नहीं दी जाएगी।" उन्होंने कहा, "यह ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों के लिए एक अच्छा कदम होगा क्योंकि यह ग्राहकों को हर समय मास्क पहनने के लिए मजबूर करेगा।" 

पेट्रोल-डीजल व्यापार में घाटादेशव्यापी लॉकडाउन के चलते पेट्रोल और कच्चे तेल की बिक्री में गिरावट ने इस व्यापार को काफी प्रभावित किया। ईंधन की बिक्री में 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। बंसल ने कहा, हम लॉकडाउन से पहले जितनी बिक्री कर रहे थे, अब हम उसका सिर्फ 10 फीसदी के करीब बेच रहे हैं। हमें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। 

एचटी ऑटो की खबर के मुताबिक दिल्ली के मयूर विहार में एक पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक को पेट्रोल खरीदने के लिए मास्क पहनने के लिए कहा गया। आकाश, जिसे मास्क नहीं पहने के कारण ईंधन देने से मना कर दिया गया था उसने कहा, "मुझे लगता है कि यह सही कदम है और मैं इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करता हूं।" 

मयूर विहार फेज -1 में एक पेट्रोल पंप के मैनेजर श्रीपाल सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा, कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, हमने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी इस अभियान का आयोजन किया है। हम इस नियम का तब तक पालन करेंगे जब तक कि यह महामारी खत्म नहीं हो जाती। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें