लाइव न्यूज़ :

नवंबर में इस तारीख को लॉन्च होगी न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga, कई नए फीचर्स से होगी लैस

By सुवासित दत्त | Updated: October 16, 2018 13:19 IST

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस कार में मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पेस दिया गया है।

Open in App

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च के लिए तैयार है। इस कार को 21 नवंबर, 2018 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Maruti Suzuki Ertiga को करीब 6 साल पहले भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था और हर महीने इस कार की औसतन 4500 यूनिट्स की बिक्री होती है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga के लॉन्च के बाद कार के मौजूदा मॉडल को सिर्फ फ्लीट मार्केट के लिए सुरक्षित रखा जाएगा और इसके नाम के साथ 'Tour' जोड़ दिया जाएगा।

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस कार में मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा स्पेस दिया गया है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया। ये वही प्लेटफॉर्म है जिसपर नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी डिजायर को भी तैयार किया जाता है।

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga की लंबाई 4,395mm, चौड़ाई 1,735mm, और ऊंचाई 1,690mm है। वहीं, इसके व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है ये 2,740mm है। कार की ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है।

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में नया प्रोजेक्टर हेडलैंप, नया बंपर, नया फॉगलैंप, लगाया गया है। इसके अलावा कार में नया इलेक्ट्रिक ORVM, एलॉय व्हील, एलईडी टेललैंप भी लगाया गया है। कार के टॉप एंड मॉडल में एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और सेंसर, कीलेस एंट्री, स्टार्ट-स्टॉप बटन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी अर्टिगाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें