लाइव न्यूज़ :

टेस्‍टिंग के दौरान दिखी नई Hyundai Creta, इस कार जैसा है लुक

By रजनीश | Updated: April 29, 2019 19:53 IST

भारत में नई क्रेटा नाम से आने वाली इस एसयूवी की स्‍टाइलिंग में यहां के हिसाब से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है क‍ि नई क्रेटा BS-VI वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्‍शन में आएगी। 

Open in App

ह्यूंदै (Hyundai) ने इस महीने की शुरुआत में शंघाई ऑटो शो में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन iX25 कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी का राज खोला था। चीन में बेची जाने वाली ह्यूंदै iX25 को भारत समेत कई देशों में ह्यूंदै क्रेटा नाम से बेचा जाता है। अब कंपनी ने इस नई एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टेस्‍टिंग के दौरान की इसकी कुछ तस्‍वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। 

ह्यूंदै की नई iX25 एसयूवी काफी हद तक कंपनी की 21 मई को लॉन्‍च होने वाली वेन्‍यू एसयूवी की तरह है। ग्रिल पर क्रोम फिनिश है। एसयूवी में स्‍प्‍लिट हेडलैम्‍प क्‍लस्‍टर और L शेप में डेटाइम रनिंग लाइट्स हैं। इसके अलावा इसमें ब्‍लैक कलर में A पिलर्स और ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। 

रियर लुक की बात करें, तो नई क्रेटा यानी iX25 में हेडलाइट्स की तरह ही स्‍प्‍लिट टेललाइट दी गई हैं। टेलगेट पर ब्‍लैक कलर की पट्टी दी गई है, जो एक किनारे से दूसरे किनारे तक है। इस पट्टी के बीच में हाइमाउंटेड स्‍टॉप लैम्‍प है। रियर बंपर ड्यूल टोन कलर में है, जिसमें रिफ्लेक्‍टर्स और रिवर्स लाइट्स दी गई हैं। 

भारतीय बाजार में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन iX25 को भी क्रेटा नाम से ही उतारे जाने की संभावना है जो कि साल 2020 में लॉन्‍च हो सकती है। हालांकि, भारत में नई क्रेटा नाम से आने वाली इस एसयूवी की स्‍टाइलिंग में यहां के हिसाब से कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है क‍ि नई क्रेटा BS-VI वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्‍शन में आएगी। 

टॅग्स :ह्युंडई क्रेटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें