लाइव न्यूज़ :

इंतजार हुआ खत्म, आ गई लोगों की चहेती मारुति की न्यू विटारा ब्रेजा, देखें शानदार लुक और नया कलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 19:02 IST

मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कार ब्रेजा को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी अभी इस कार को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है। कीमत और नए फीचर्स के लिए आगे पढ़ें..

Open in App
ठळक मुद्देनई ब्रेजा में आपको नया फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा।मारुति ने ब्रेजा 2020 को दो नए कलर्स और नए डुअल टोन कलर स्कीम में भी पेश किया है।

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नई विटारा ब्रेजा 2020 की कीमत 7.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि इसके टॉप वेरिएंट Zxi+ (AT) Dual Tone की कीमत 11.40 लाख रुपए रखी गई है। मारुति ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था।

पहले से हो गई सस्ती-नए और अपग्रेड हुए मॉडल की कीमत जहां बढ़ती है वहीं नई ब्रेजा की कीमत पहले से कम की रखी गई है। कार के बेस वेरिएंट की कीमत जहां 50 हजार रुपए कम हुई है वहीं इसके टॉप हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत में 25 हजार रुपये की कटौती हुई है।

डिजाइन-कार के लुक में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। नई ब्रेजा में आपको नया फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा। विटारा ब्रेजा में इंफोटेनमेंट के लिए मारुति का स्मार्ट प्ले स्टूडियो दिया गया है। साथ ही मारुति ने ब्रेजा 2020 को दो नए कलर्स और नए डुअल टोन कलर स्कीम में भी पेश किया है।

पॉवरफुल इंजन-नई ब्रेजा में आपको नया 1.5-लीटर BS-6 पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। ब्रेजा का ये नया इंजन भी पावर के मामले में भी ज्यादा बेहतर है। 1.5 लीटर वाला BS-6 पेट्रोल इंजन ब्रेजा को 105 हॉर्स पावर की ताकत और 138Nm का टॉर्क प्रदान करता है। 

कार के माइलेज की बात करें तो ब्रेजा मैनुअल की फ्यूल एफिशिएंसी 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। जब कि मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आने वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ब्रेजा की फ्यूल एफिशिएंसी 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें