लाइव न्यूज़ :

आ गई मारुति की नई विटारा ब्रेजा, दिए गए ये स्पेशल फीचर्स, मात्र 11 हजार रुपये में कर सकते हैं बुकिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 15:18 IST

सबसे जरूरी बात कार के माइलेज की बात करें तो इसका मैन्युअल गियरबॉक्स वाला मॉडल 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आने वाला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरियंट 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देनई ब्रेजा की कीमत 7 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकता है।नई ब्रेजा का मुकाबला टाटा की नेक्सॉन, ह्युंडई की वेन्यू, महिंद्रा की एक्सयूवी300, फोर्ड की इकोस्पोर्ट जैसी कारों से होगा।

मारुति सुजुकी अपनी काफी लोकप्रिय कार विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) को एक बार फिर कॉम्पैक्ट एसयूवी की कैटेगरी में मजबूती से खड़ा करने की तैयारी में है। दरअसल कुछ साल पहले तक विटारा ब्रेजा काफी लोकप्रिय कार रही लेकिन इसी कैटेगरी में ह्युंडई की वेन्यू, टाटा की नेक्सॉन सहित कई अन्य कंपनियों की लेटेस्ट फीचर्स से लैस कारों के आने से ब्रेजा पिछड़ने लगी। यही वजह है कि ब्रेजा को लेकर मारुति सुजुकी काफी आक्रामक है और ऑटो एक्सपो में कंपनी ने ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया। 

कंपनी के मुताबिक फिलहाल नई ब्रेजा पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस कार को 18 फरवरी को लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति ने ब्रेजा के फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई ब्रेजा को आप मात्र 11 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं।

बात करें नई ब्रेजा में होने वाले बदलाव की तो इसके इंजन में बड़ा बदलाव हुआ है। नई ब्रेजा में BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। अभी तक यह कार 1.3-लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी। डीजल इंजन के साथ आने वाली इस कार को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारने के पीछे कंपनी के उस फैसले को माना जा रहा है जिसमें मारुति ने कुछ महीनों पहले ही घोषणा किया था कि वह अप्रैल 2020 से डीजल इंजन वाली कारें बंद कर देगी।

नई ब्रेजा का इंजन मारुति की ही सेडान कार सियाज वाला ही 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन लिया गया है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 138 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल में मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नॉलजी भी मिलेगी। 

सबसे जरूरी बात कार के माइलेज की बात करें तो इसका मैन्युअल गियरबॉक्स वाला मॉडल 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आने वाला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वेरियंट 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

इंजन के साथ ही कार में कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। नए मॉडल में आपको ट्विन-स्लेट ग्रिल, नए डिजाइन के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, L-शेप वाले डीआरएल, 16-इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील, नए डिजाइन वाली फॉग लैम्प हाउजिंग और बुल-बार स्टाइल स्किड प्लेट मिलेंगे। पीछे की तरफ एलईडी टेललैम्प दिए गए हैं।

नई ब्रेजा में नया 7-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस इन्फोटेनमेंट सिस्टम के जरिए अब लाइव ट्रैफिक, वॉइस रिकग्निशन, व्हीकल अलर्ट दिया जाएगा। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम पहले की तरह ऐंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपॉर्ट करता है।

बात करें नई ब्रेजा के कीमत की तो इसका दाम 7 लाख रुपये के आसपास रखा जा सकता है। अभी तक आने वाली डीजल इंजन वाले ब्रेजा की कीमत 7.63 लाख रुपये थी। आने वाली नई ब्रेजा का मुकाबला टाटा की नेक्सॉन, ह्युंडई की वेन्यू, महिंद्रा की एक्सयूवी300, फोर्ड की इकोस्पोर्ट जैसी कारों से होगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें