लाइव न्यूज़ :

नई Honda Amaze ने दी कंपनी को रफ्तार, मई 2018 की बिक्री में बड़ा उछाल

By सुवासित दत्त | Published: June 02, 2018 1:04 PM

मई 2018 में कंपनी ने New Honda Amaze के कुल 9,789 यूनिट्स की बिक्री की। ये कार पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

Open in App

होंडा कार इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। मई 2018 में कंपनी ने 15,864 यूनिट्स की बिक्री की है। ये आकंड़ा मई 2017 में 11,278 यूनिट का था। इस लिहाज़ से देखा जाए तो मई 2018 में कंपनी की बिक्री में 41 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है। इसका पूरा श्रेय नई Honda Amaze को जाता है। कंपनी ने मई 2018 में ही नई होंडा अमेज़ को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। मई 2018 में कंपनी ने New Honda Amaze के कुल 9,789 यूनिट्स की बिक्री की। ये कार पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

2018 Honda Amaze: वेरिएंट्स के मुताबिक जानें इस कार की खूबियां

लॉन्च होते ही नई Honda Amaze को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से कंपनी काफी खुश है। हालांकि, सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में Honda Amaze का मुकाबला काफी जबरदस्त है और इसे Maruti Suzuki DZire से कड़ी टक्कर मिल रही है। Next Generation Honda Amaze को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था।

अगस्त 2018 में होगा नई Honda Brio का ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या होगा नया

कंपनी जल्द ही न्यू-जेनेरेशन होंडा सीआर-वी (Honda CR-V) और नई होंडा सिविक (Honda Civic) को भी भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने वाली है। इन दोनों कारों का भी बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। इन दोनों कारों से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं।

टॅग्स :होंडा कार्सहोंडा अमेज़होंडा सिटीहोंडा डब्ल्यूआर-वीहोंडा ब्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहोंडा की सेडान 'अमेज' 1 अप्रैल से होगी महंगी, जानें नए रेट

कारोबारहोंडा कार्स ने ग्राहकों को सुगमता से कार ऋण उपलब्ध कराने को केनरा बैंक से करार किया

हॉट व्हील्सHonda Hornet 2.0 लिमिटेड एडिशन बाइक लॉन्च, Honda Hornet 2.0 Price | Features

हॉट व्हील्सHonda Hornet 2.0 लिमिटेड एडिशन बाइक लॉन्च, Honda Hornet 2.0 Price | Features

हॉट व्हील्सआ रही है होंडा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार, साइड मिरर की जगह मिलेगी नई टेक्नॉलॉजी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें