लाइव न्यूज़ :

नई Maruti Suzuki Swift टेस्टिंग के दौरान एक बार फिर आई नज़र, जल्द होने वाली है लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: December 29, 2017 12:26 IST

2018 Maruti Suzuki Swift 1.2-लीटर, K-Series पेट्रोल और 1.3-लीटर, DDiS डीज़ल इंजन ऑप्शन में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देMaruti Swift कंपनी की सबसे मशहूर हैचबैक हैMaruti Suzuki Swift के नए अवतार में कई बदलाव किए गए हैं

Maruti Suzuki अपनी सबसे मशहूर हैचबैक Swift के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। इन दिनों कार की टेस्टिंग आखिरी चरण में हैं और इसी दौरान इंटरनेट पर इस कार की एक नई तस्वीर आई है। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले लीक हुई इस तस्वीर ने Next-Generation Maruti Swift को लेकर अटकलें और तेज़ हो गई हैं। Next-Generation Maruti Suzuki Swift को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकस भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नई तस्वीर कार के टीवी कमर्शियल शूट के दौरान ली गई है।

Maruti Suzuki Swift के नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये वही प्लेटफॉर्म है जिसपर Maruti Suzuki DZire को भी तैयार किया जाता है। HEARTECT प्लेटफॉर्म पिछले प्लेटफॉर्म की तुलना में 10 से 15 फीसदी हल्का है जिसकी वजह से कार की फ्यूल एफिशिएंसी और हैंडलिंग पहले से बेहतर होगी। 

डिजाइन के मामले में भी नई Swift अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश होगी। 2018 Maruti Suzuki Swift में सिंगल फ्रेम ग्रिल, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, एलईडी टेल-लाइट,नया स्टीयरिंग व्हील सेटअप, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया सेंटर कंसोल, स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो हेडलैंप और वाइपर और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

2018 Maruti Suzuki Swift 1.2-लीटर, K-Series पेट्रोल और 1.3-लीटर, DDiS डीज़ल इंजन ऑप्शन में आएगी। इन दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का ऑप्शन दिया जाएगा। नई Swift का मुकाबला Ford Figo, Hyundai Grand i10 जैसी कारों से होगा।

स्पाई फोटो क्रेडिट: Carandbunmaska

टॅग्स :2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो2018 मारुति सुजुकी स्विफ्टकारमारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें