लाइव न्यूज़ :

तो बंद हो जाएगी मुंबई की पहचान 'पद्मिनी' टैक्सी, सिर्फ रह जाएंगी यादें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 17:00 IST

साल 1964 में फिएट 1100 डिलाइट के नाम से इसे मार्केट में लॉन्च किया गया था। ये फिएट 1100 का स्वदेशी मॉडल था। फिर लॉन्चिंग के एक साल बाद ही इसका नाम बदलकर प्रीमियर प्रेसिडेंट रख दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइन काली-पीली रंग वाली टैक्सियों को आपने बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा होगा।जल्द ही सड़क पर इनको देख पाना असंभव होगा और जल्द ही ये सिर्फ यादें बनकर रह जाएंगी।

मुंबई की सड़कों पर काले-पीले रंग की चलने वाली टैक्सी जल्द ही दिखना बंद हो जाएंगी। इन टैक्सी को पद्मिनी टैक्सी नाम से जाना जाता है। इस पद्मिनी टैक्सी का प्रॉडक्शन साल 2000 से बंद हो गया है यही वजह है कि एक तरह से मुंबई की पहचान का एक हिस्सा बन चुकी ये टैक्सी 2020 से सड़क पर चलना बंद हो जाएंगी।

मुंबई के ही एक टैक्सी यूनियन के कार्यकर्ता का कहना है कि यह एक पहचान है लेकिन अब लोग मॉडर्न कार ज्यादा पसंद करते हैं। और अब ये पद्मिनी टैक्सी को मेनटेन करना काफी महंगा भी पड़ता है।

साल 1964 में फिएट 1100 डिलाइट के नाम से इसे मार्केट में लॉन्च किया गया था। ये फिएट 1100 का स्वदेशी मॉडल था। फिर लॉन्चिंग के एक साल बाद ही इसका नाम बदलकर प्रीमियर प्रेसिडेंट रख दिया गया। इसके बाद साल 1974 में एक बार फिर इसका नाम बदलकर प्रीमियर पद्मिनी रखा गया। 

इन काली-पीली रंग वाली टैक्सियों को आपने बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा होगा और जल्द ही ये सिर्फ फिल्मों में ही देखी जा सकेंगी। सड़क पर इनको देख पाना असंभव होगा और जल्द ही ये सिर्फ यादें बनकर रह जाएंगी।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें