लाइव न्यूज़ :

महेंद्र सिंह धोनी की लेटेस्ट कार है बेहद खास, इस वजह से सड़कों पर नहीं भर सकेगी दौड़

By रजनीश | Updated: August 17, 2020 19:09 IST

महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। उन्हें किसानी करना भी पसंद है। हाल ही में धोनी ने फार्मिंग के लिए ट्रैक्टर भी खरीदा है जिसको चलाते हुए उनका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देधोनी की इस विंटेज कार में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कार में सिर्फ 2 दरवाजे दिए गए हैं या कहें कि यह कार एक 2 डोर कार है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। कार और बाइक्स के शौकीन धोनी ने रिटायरमेंट से ठीक पहले अपने कार कलेक्शन में एक विंटेज कार शामिल की। यह कार कई मायनों बेहद खास है। Pontiac Firebird Trans Am नाम की यह कार 1970 की एक मसल कार है। 

विंटेज कार होने के चलते यह कार आमतौर पर सड़कों पर चलती नहीं दिखेगी। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इस नई कार की तस्वीर शेयर की।

क्या है कार में खास?धोनी की इस विंटेज कार में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इस कार में V8 बिग ब्लॉक इंजन दिया गया है। इस कार में 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में सिर्फ 2 दरवाजे दिए गए हैं या कहें कि यह कार एक 2 डोर कार है।

कीमतफिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। हाल ही में मुंबई में एक ऑक्शन के दौरान इसी तरह की एक कार को एक शख्स ने 68.31 लाख रुपये में खरीदा था। धोनी की यह कार उसी कार के मॉडल जैसी है।

53 साल पुरानी है ये कारPontiac ने साल 1967 में Firebird सीरीज लॉन्च की थी। यूएस में इस कार की टक्कर फोर्ड की मस्टैंग और Mercury Cougar जैसी मसल कारों से होती है। धोनी भारत के इकलौते शख्स हैं जिनके पास 6.2 लीटर V8 इंजन वाली ग्रांड चेरोकी ट्रैकहॉक कार है।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें