लाइव न्यूज़ :

दो साल के भीतर MG मोटर लॉन्च करेगी 4 नई SUV, इलेक्ट्रिक के साथ 7 सीटर कार की तैयारी

By रजनीश | Updated: June 29, 2019 15:33 IST

हेक्टर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 143एचपी का पॉवर और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन की बात करें तो 2.0 लीटर का दिया गया है।

Open in App

एमजी मोटर्स ने भारत में अपनी पहली कार हेक्टर लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 12.18 लाख रुपये रखी गई है। अपने शुरुआती दौर में कंपनी ने अभी 120 शोरूम या टचप्वाइंट बनाए हैं लेकिन साल के अंत कंपनी का लक्ष्य इसकी संख्या बढ़ाकर 250 पहुंचाने का है।

इसके साथ ही कंपनी अगले 2 साल में 4 औऱ नई एसयूवी (SUV) भारतीय बाजार में लाने की तैयारी में है। कंपनी की तैयारी भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी eZS लाने की भी है। इस कार की कीमत 15 से 20 लाख के बीच हो सकती है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार की टक्कर अन्य कंपनियों की आने वाली इलेक्ट्रिक कार से होगी।इसके अलावा कंपनी एक 7 सीटर एसयूवी भी लॉन्च करेगी। कंपनी का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 300 किमी की दूरी तय करेगी। हाल ही में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर कार अपने सेगमेंट की पहली इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी है। इस कार में दिया गया इन्फोटेनमेंट सिस्टम की डिजाइन और फीचर काफी अपग्रेड है।

हेक्टर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 143एचपी का पॉवर और 250एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन की बात करें तो 2.0 लीटर का दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने पेट्रोल इंजन का 48वी माइल्ड हाइब्रिड वेरियंट दिया गया है। हाइब्रिड मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

सेफ्टी के लिए फ्रंट में ड्युअल एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ईबीडी के साथ एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स दिया गया है।

टॅग्स :एमजी मोटरकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें