लाइव न्यूज़ :

MG मोटर ने इलेक्ट्रिक वाहन के लिये गुरुग्राम में शुरू किया पहला फास्ट चार्जिंग स्टेशन

By भाषा | Updated: November 20, 2019 13:45 IST

कंपनी इस साल दिसंबर में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘एमजी जेडएस ईवी’ बाजार में उतारने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह जल्दी ही दिल्ली-एनसीआर में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नोएडा में भी तीन अन्य फास्ट चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद में एमजी के शोरूम में छह अन्य सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी बनाये जायेंगे। कंपनी ने कहा कि उनका प्रयास इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी बनाना है।

वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने गुरुग्राम स्थित शोरूम में मंगलवार को अपने पहले वाहन चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने स्वच्छ ऊर्जा संबंधी समाधान तैयार करने वाली कंपनी फॉर्टम चार्ज एंड ड्राइव इंडिया के साथ मिलकर 50 किलोवाट के इस सार्वजनिक डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की है।कंपनी ने कहा कि वह जल्दी ही दिल्ली-एनसीआर में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नोएडा में भी तीन अन्य फास्ट चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत करेगी। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद में एमजी के शोरूम में छह अन्य सार्वजनिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन भी बनाये जायेंगे।उल्लेखनीय है कि कंपनी इस साल दिसंबर में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ‘एमजी जेडएस ईवी’ बाजार में उतारने वाली है। कंपनी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक वाहन में अग्रणी बनने के लक्ष्य के साथ हम उपभोक्ताओं को चार्जिंग की पर्याप्त बुनियादी संरचना मुहैया कराने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हमारा प्रयास इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी बनाना है।’’

टॅग्स :एमजी मोटरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें