लाइव न्यूज़ :

MG और KIA को टक्कर देने आ रही है यह नई कार कंपनी, जानें क्या है खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 14:54 IST

Haima के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं जिसमें सेडान, हैचबैक और MPV कैटेगरी की कई गाड़ियां हैं। इस कंपनी के आने से एमजी और किया को टक्कर मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देHaima कंपनी बर्ड इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी के साथ बाजार में आ सकती है।Haima की खासियत चीन में इसकी इलेक्ट्रिक कार बनाने का कारखाना भी है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नई कार निर्माता कंपनियां मॉरिस गैराज (MG) और किया (KIA) के बाद अब एक और कंपनी एंट्री मारने की तैयारी में है। कंपनी का नाम फर्स्ट ऑटोमोबाइल वर्क्स (FAW) की हाइमा (Haima) ऑटोमोबाइल जो फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में अपनी कारों को शोकेस भी करेगी। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी की है।

Haima की खासियत चीन में इसकी इलेक्ट्रिक कार बनाने का कारखाना भी है। अपनी फैक्ट्री में ये कंपनी हर साल 1.5 लाख इलेक्ट्रिक कार बनाने की क्षमता रखती है। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में लॉन्च होने वाली कारों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह कंपनी बर्ड इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी के साथ बाजार में आ सकती है। बर्ड ग्रुप BMW के साथ भारत में मिनी कारों की बिक्री करती है। इसके अलावा Haima बिक्री की अन्य रणनीति के लिए केंद्र के अलावा अन्य राज्य सरकारों और अन्य मैन्युफैक्चर्स से बातचीत कर रही है। 

Haima के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं जिसमें सेडान, हैचबैक और MPV कैटेगरी की कई गाड़ियां हैं। इस कंपनी के आने से एमजी और किया को टक्कर मिलेगी। अभी एमजी और किया की मुख्यत: भारत में एक-एक कार ही हैं जो मिड साइज वाली एसयूवी हैं।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें