लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ऑल्टो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 40 लाख का आंकड़ा पार, 76 परसेंट ग्राहकों की होती है पहली कार

By रजनीश | Updated: August 13, 2020 15:48 IST

मारुति सुजुकी की ऑल्टो कार को 76 परसेंट ग्राहक पहली बार खरीदने वाले होते हैं। एंट्री लेवल हैचबैक कैटेगरी में और कंपनियों की कारें भी हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता ऑल्टो जैसी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देऑल्टो लेटेस्ट क्रैश और पेडेस्ट्रियन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाली यह देश की पहली एंट्री-लेवल कार है। ऑल्टो कार 6 पेट्रोल और 2CNG वेरियंट्स में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीत 2.94 लाख से 4.36 लाख रुपये के बीच है।

मारुति सुजुकी की पॉप्युलर कार ऑल्टो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी ने गुरुवार को घोषणा की है कि ऑल्टो की बिक्री 40 लाख यूनिट्स को पार कर गई है। इसी के साथ मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत में 40 लाख की बिक्री पार करने वाली पहली कार बन गई है। माइलेज और अफॉर्डोबिलिटी के कारण 20 साल पहले लॉन्च मारुति की यह कार काफी ज्यादा पसंद की जाती रही है। 

BS6 नॉर्म्स वाली देश की पहली एंट्री-लेवल कारमारुति ऑल्टो लगातार 16 साल से भारत की टॉप-सेलिंग कार रही है। अभी भी इसकी बिक्री शानदार है। लेटेस्ट क्रैश और पेडेस्ट्रियन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के साथ BS6 नॉर्म्स को पूरा करने वाली यह देश की पहली एंट्री-लेवल कार है। मारुति का कहना है कि ऑल्टो कार को 76 फीसदी कस्टमर्स अपनी फर्स्ट कार के रूप में चुनते हैं।

कीमतऑल्टो कार 6 पेट्रोल और 2CNG वेरियंट्स में आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीत 2.94 लाख से 4.36 लाख रुपये के बीच है। कंपनी का दावा है कि ऑल्टो का पेट्रोल वेरियंट 47.3bhp का पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मॉडल 41bhp का पावर जेनरेट करता है।

मारुति ऑल्टो के फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.0 इंच टचस्क्रीन के साथ स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडोज, रिमोट लॉकिंग, हीटर के साथ मैन्युअल AC, ड्यूल टोन इंटीरियर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और EBD के साथ ABS दिया गया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकी अल्टो 800कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें