लाइव न्यूज़ :

कम पैसे में लें इनोवा का मजा, आ रही है मारुति सुजुकी की जबरदस्त XL7 कार, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई ये जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 13:23 IST

XL7 कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। दिखने में कार का लुक काफी हद तक XL6 जैसा ही नजर आ रहा है। लेकिन कार के ग्रिल में सिल्वर की जगह दिए गए ब्लैक इंसर्ट्स इसे XL6 से अलग बनाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देXL7 में दिए गए डुअल-स्पोक 16 इंच के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी XL6 से अलग है।XL7 के लीक हुई तस्वीर में देखें तो इसका बेस बॉडी पेंट में ऑरेंज और रेड है।

मारुति सुजुकी मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी में XL6 के बाद जल्द ही एक नई कार लॉन्च करने की तैयारी में है। जल्द लॉन्च होने वाली इस नई कार को XL7 नाम दिया जा सकता है। XL7 कार को XL6 के प्रीमियम वर्जन कहा जा रहा है। GaadiWaadi वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कार के लॉन्च होने से पहले ही इसके इंटिरियर और एक्सटीरियर डिजाइन की जानकारी लीक हो गई है। यहां तक की इसकी कीमत भी सामने आ गई है। 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति XL7 को Zeta, Beta और Alpha वेरिएंट में उतारा जाएगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 12 लाख से 14 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। कार में 1.5-लीटर का K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 6000rpm पर 104hp की पावर और 4,400rpm पर 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। 

XL7 कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। दिखने में कार का लुक काफी हद तक XL6 जैसा ही नजर आ रहा है। लेकिन कार के ग्रिल में सिल्वर की जगह दिए गए ब्लैक इंसर्ट्स इसे XL6 से अलग बनाते हैं। 

XL7 में दिए गए डुअल-स्पोक 16 इंच के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी XL6 से अलग है। XL7 में ड्युअल टोन कलर स्कीम मिलेगी। XL7 के लीक हुई तस्वीर में देखें तो इसका बेस बॉडी पेंट में ऑरेंज और रेड है और कॉन्ट्रास्ट के तौर पर रूफ, विंग मिरर्स और पिलर्स को ब्लैक कलर का दिया गया है।

मारुति सुजुकी XL7 में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बीच वाली रो के लिए स्टैंडर्ड सेंटर आर्मरेस्ट, लेदर रैप स्टियरिंग व्हील्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, रिवर्सिंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें