लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki चला रही है #PehniKya कैंपेन, जानें क्या है खास

By सुवासित दत्त | Updated: January 29, 2018 17:37 IST

सड़क और परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सीट-बेल्ट ना पहनने की वजह से साल 2016 में कुल 5,638 लोगों की मौत हुई थी।

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki इन दिनों #PehniKya कैंपेन चला रही है। इसके लिए कंपनी अलग अलग माध्यमों और सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को सीट-बेल्ट पहनने के लिए जागरुक कर रही है। इस कैंपेन के तहत देश के 17 अलग अलग बड़े शहरों में एक सर्वे भी किया गया और ये जानने की कोशिश की इन शहरों में लोग सीट-बेल्ट पहनने को लेकर क्या राय रखते हैं।

पढ़ें: इस नए इंतजाम के बाद पुलिस रहे ना रहे, रेड लाइट तोड़ना पड़ेगा महंगा

इस रिसर्च में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रिसर्च में पाया गया है कि सिर्फ 25 फीसदी ड्राइवर ही हर रोज़ सीट-बेल्ट पहनते हैं। देश के छोटे शहरों में सीट-बेल्ट पहनने को लेकर गंभीरता कम देखी गई है। इस सर्वे में ये भी खुलासा हुआ है कि कई लोग सीट-बेल्ट का इस्तेमाल इसलिए नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि सीट-बेल्ट लगाने से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का ये मानना है कि उनके दोस्त या परिवार के लोग सीट-बेल्ट नहीं पहने इसलिए वो भी सीट-बेल्ट नहीं पहनेंगे।

सड़क और परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सीट-बेल्ट ना पहनने की वजह से साल 2016 में कुल 5,638 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइसेशन (WHO) के मुताबिक सीट-बेल्ट पहनने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 45-60 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

पढ़ें: Maruti और दिल्ली सरकार मिलकर तैयार करेगी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक

Maruti Suzuki इस दिशा में लंबे वक्त से काम कर रही है और अलग अलग माध्यमों से लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। #PehniKya कैंपेन के ज़रिए भी कंपनी टेलिविजन, रेडियो और डिजिटल माध्यमों से लोगों को सीट-बेल्ट पहनने के लिए जागरुक कर रही है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीड्राइविंग टिप्सकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें