लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki Omni का सफर खत्म, कंपनी जल्द बंद करेगी प्रोडक्शन

By सुवासित दत्त | Updated: October 27, 2018 11:40 IST

Maruti Suzuki Omni में 796 सीसी, 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो 35 बीएचपी का पावर और 59Nm का टॉर्क देता है।

Open in App

मारुति सुजुकी की मशहूर मिनी वैन Omni का सफर जल्द खत्म होने वाला है। Maruti Suzuki Omni अपने जमाने की सबसे मशहूर और खासा पसंद की जाने वाली कारों में शुमार थी। लेकिन, अब कंपनी ने Maruti Suzuki Omni को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक अक्टूबर 2020 में Maruti Suzuki Omni का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

देश में नए सेफ्टी स्टैंडर्ड 1 अक्टूबर, 2020 से लागू हो जाएंगे। ऐसे में मारुति सुजुकी की Eeco और Alto 800 जैसी कारों को भी बंद करना पड़ सकता है। लेकिन, कंपनी इन कारों में नए सेफ्टी नियमों के तहत बदलावों पर तेज़ी से काम कर रही है। दरअसल, Maruti Suzuki Omni और Maruti Suzuki Eeco को जिस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है वो पुराना हो चुका है और नए सेफ्टी नियमों पर खरा नहीं उतरता।

Maruti Suzuki Omni को सबसे पहले साल 1984 में लॉन्च किया गया था। Maruti Suzuki 800 के बाद Maruti Suzuki Omni कंपनी की भारत में दूसरी कार थी। Maruti Suzuki Omni के साथ भी लोगों की की यादें जुड़ी हुई हैं। Maruti Suzuki Omni अपने जमाने की सबसे स्टाइलिश कारों में से एक थी। ये कार दो कैटगरी में उतारा गया था जिसमें एक फैमिली वर्जन तो दूसरा कार्गो वर्जन था।

Maruti Suzuki Omni में 796 सीसी, 3-सिलिंडर इंजन लगा है जो 35 बीएचपी का पावर और 59Nm का टॉर्क देता है। ये कार 10 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ये कार सिटी में 13-14 किलोमीटर प्रति लीटर और हाईवे पर 16-17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें