लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी की इन दो गाड़ियों ने पहली बार बनाई टॉप 10 कारों में जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 13:15 IST

टॉप 10 कारों की लिस्ट उनकी बिक्री के आधार पर तय की जाती है। इसमें सालभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्टिगा कार का सेकंड जेनरेशन नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। बीएस 6 एमिशन नार्म्स में खरा न उतर पाने के चलते मारुति को ओमनी की बिक्री बंद करनी पड़ी।

मारुति सुजुकी की मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) कैटेगरी की कार अर्टिगा और यूटिलिटी व्हीकल (UV) कैटेगरी की कार ईको ने पहली बार वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में टॉप 10 पैसेंजर व्हीकल (PV) की लिस्ट में जगह बनाई है। इस कैटेगरी में ईको 6वें नंबर पर और अर्टिगा 10वें नंबर पर है।

एक आंकड़ा यह भी है कि इन दोनों गाड़ियों के अलावा पहली छमाही की टॉप 10 सेलिंग गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आई है। अर्टिगा और ईको ही ऐसी दो गाड़ियां हैं जिनकी बिक्री में बढ़त हुयी है।

अर्टिगा कार का सेकंड जेनरेशन नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। कार में AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) और CNG फीचर दिया जा रहा है जिससे ग्राहक इसे पसंद भी कर रहे हैं। इसका एक औऱ M वर्जन है जो सिर्फ फ्लीट ऑपरेटरों को बेची जा रही है। मतलब को कॉमर्शियल इस्तेमाल करते हैं यह कार सिर्फ उन्हीं लोगों को बेची जाती है।

बीएस 6 एमिशन नार्म्स में खरा न उतर पाने के चलते मारुति को ओमनी की बिक्री बंद करनी पड़ी जिससे ईको की बिक्री में भी बढ़त देखने को मिली।

टॉप 10 गाड़ियों में मारुति सुजुकी की 8 कारों ने अपनी जगह बनाई है। बाकी दो जगह ह्युंडई की i20 और i10 की हैं। नीचे दी गयी लिस्ट में आप देख सकते हैं टॉप 10 कारों की लिस्ट-

रैंककार का मॉडल
1अल्टो
2डिजायर
3स्विफ्ट
4बलेनो
5वैगन आर
6ईको
7एलीट i20 (ह्युंडई)
8विटारा ब्रेजा
9ग्रैंड i10 (ह्युंडई)
10अर्टिगा

 

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्समारुति सुजुकीहुंडई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें