लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम और मानेसर प्लांट को बंद करने का लिया बड़ा फैसला, 7 और 9 सितंबर को 'नो प्रॉडक्शन डेज'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 13:34 IST

ऑटो सेक्टर में चल रहे स्लोडाउन पर कुछ दिन पहले ही मारुति सुजुकी ने त्योहारी मौसम में वाहन उद्योग की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त 2019 में यात्री वाहनों का उत्पादन 1,10,214 वाहन रहा जो अगस्त 2018 में 1,66,161 वाहन था।मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त में अपने उत्पादन में 33.99 प्रतिशत की कटौती की है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने पैसेंजर व्हीकल बनाने के काम को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी का यह फैसला गुरुग्राम प्लांट और हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट के लिए है। ये दोनों ही प्लांट 7 सितंबर और 9 सितंबर को बंद रहेंगे। इन दोनों दिनों को 'नो प्रॉडक्शन डेज' कहा जाएगा।Maruti Suzuki ने लगातार सातवें महीने घटाया उत्पादन-मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त में अपने उत्पादन में 33.99 प्रतिशत की कटौती की है। इस प्रकार यह लगातार सातवां महीना है जब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने अपना उत्पादन घटाया है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने अगस्त महीने में 1,11,370 वाहन उत्पादित किए। जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का उत्पादन 1,68,725 वाहन था। अगस्त 2019 में यात्री वाहनों का उत्पादन 1,10,214 वाहन रहा जो अगस्त 2018 में 1,66,161 वाहन था। इस प्रकार इसमें 33.67 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

ऑल्टो, न्यू वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों का उत्पादन पिछले साल अगस्त में 1,22,824 वाहन था जिसके मुकाबले इनका उत्पादन इस साल अगस्त में 80,909 वाहन रही रहा। यह 34.1 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। यूटिलिटी वाहन जैसे विटारा ब्रेजा, अर्टिगा और एस-क्रॉस का उत्पादन एक वर्ष पहले के 23,176 वाहनों के मुकाबले इस बार अगस्त में 34.85 प्रतिशत घटकर 15,099 वाहन रह गयी। मध्यम आकार की सेडान सियाज का उत्पादन पिछले साल अगस्त में 6,149 वाहन हुआ था जो पिछले महीने घटकर 2,285 वाहन रह गया। 

सूचना के मुताबिक हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन भी पिछले महीने घटकर 1,156 वाहन रह गया जो अगस्त 2018 में 2,564 वाहन था। जुलाई में इस वाहन निर्माता कंपनी ने अपने उत्पादन में 25.15 प्रतिशत की कटौती करते हुए 1,33,625 वाहनों का उत्पादन किया था। कंपनी ने रविवार को पिछले महीने अपनी कुल बिक्री में 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,06,413 वाहन बिक्री की सूचना दी थी जबकि अगस्त 2018 में 1,58,189 वाहनों की बिक्री हुई थी।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है