लाइव न्यूज़ :

ये 3 हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट कार

By रजनीश | Updated: July 31, 2020 17:30 IST

कार निर्माता कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई कैटेगरी की कार बनाते हैं। इनमें हैचबैक, सेडान,सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और एसयूवी प्रमुख कैटेगरी हैं। लेकिन कारों की बिक्री के मामले में एंट्री लेवल हैचबैक कार सबसे आगे रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की बड़ी कार कंपनी में से एक मारुति की ऑल्टो एंट्री हैचबैक सेगमेंट देखने को मिल रही है।एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में तीसरे नंबर पर है रेनॉ जो एक बड़े प्लेयर के तौर पर सामने आई है।

भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार कैटेगरी में में सबसे ऊपर हैचबैक कार हैं। तो आज हम आपको इसी कैटेगरी की वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में उन कंपनियों और उनकी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। कहें तो अप्रैल से लेकर जून महीने तक में जिन 4 हैचबैंक कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है, हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

Maruti Suzuki Altoदेश की बड़ी कार कंपनी में से एक मारुति की ऑल्टो एंट्री हैचबैक सेगमेंट देखने को मिल रही है। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में मारुति ऑल्टो की 8804 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस दौरान एंट्री हैचबैक सेगमेंट में बिकने वाली कारों के कुल बाजार का 55 फीसदी हिस्सा ऑल्टो के पास रहा। औसतन यदि इन तीन महीनों में बाजार में 100 एंट्री लेवल हैचबैक कारों की बिक्री हुई तो उसमें 55 कार मारुति की ऑल्टो थी। 

Maruti Suzuki S-Pressoवित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में ही मारुति की एस-प्रेसो कार को लोगों ने पसंद किया। इस दौरान इसकी 3649 यूनिट्स बिक्री हुई। एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में कुल बाजार का 23 फीसदी हिस्सा एस-प्रेसो के पास रहा। मारुति की ऑल्टो और एस-प्रेसो को एक साथ शामिल कर दिया जाए तो एंट्री लेवले हैचबैक कारों में मारुति के पास कुल बाजार का 78 फीसदी हिस्सा है।Renault Kwidमारुति के बाद एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में रेनॉ एक बड़े प्लेयर के तौर पर सामने आई है। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में रेनॉ की कार क्विड की 3125 यूनिट्स बिक्री हुई। इस दौरान एंट्री हैचबैक सेगमेंट में बिकने वाली कारों के कुल बाजार का 19 फीसदी हिस्सा क्विड के पास रहा।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें